Asin Divorce- तलाक की खबरों पर भड़क गईं असिन? बोलीं- 'पति के साथ छुट्टियां मना रही हूं'

फिल्म गजनी में अपने शानदार अभिनय से धमाका करने वाली अभिनेत्री असिन अचानक से खबरों का हिस्सा बन गईं हैं और इसका कारण उनकी शादी और तलाक को लेकर आ रहीं खबरें। जी हां, असिन को लेकर कहा जा रहा था कि वो अपने पति से तलाक ले सकती हैं लेकिन अभिनेत्री ने खुद सामने आकर इन अफवाहों को बंद कर दिया है।
Recommended Video
असिन ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। असिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि वो अपने पति के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहीं हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "अभी हमारी गर्मियों की छुट्टियों के बीच में, सचमुच एक-दूसरे के सामने बैठकर नाश्ते का आनंद ले रहे थे और कुछ बहुत ही मन गढ़ंत और पूरी तरह से बेसलेस 'न्यूज' के बारे में पता चला।
उस समय की याद आती है जब हम अपने परिवारों के साथ घर पर बैठकर अपनी योजना बना रहे थे। शादी और हमने सुना कि हमने ब्रेकअप कर लिया है, सच में?! कृपया बेहतर करें। इस फिजूल बात पर छुट्टी के 5 मिनट बर्बाद होने से निराश हैं! आप लोगों का दिन मंगलमय हो।"
जैसे ही असिन का ये पोस्ट सामने आया तेजी से वायरल हो रहा है और निश्चित ही उनके फैंस भी काफी खुश हुए होंगे। बता दें कि असिन ने काफी समय से कोई हिंदी फिल्म नहीं है और लगातार अपनी शादी शुदा लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। कुछ साल पहले उन्होने राहुल शर्मा को अपना जीवनसाथी बनाया था।
तलाक की खबरें इसलिए सामने आईं थीं क्योंकि अचानक से असिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पति की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थीँ। हालांकि उन्होने ऐसा क्यों किया ये बात सिर्फ वही जानती हैँ। फिलहाल वो खुश हैं..


Click it and Unblock the Notifications












