असिन की जोड़ी बनी धोनी के साथ
बालीवुड अभिनेत्री असिन की जोड़ी अब क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ बनने जा रही है।
लेकिन यह जोड़ी किसी फिल्म के लिए नही बल्कि एक कंपनी के प्रचार के लिए बन रही है। असिन और धोनी को रिटेल विक्रेता कंपनी बिग बाजार ने अपना ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया है। भारत में इस कंपनी के कम से कम 100 स्टोरस है।
सुनने में आ रहा है कि असिन को इस इंडोरसमेंट के लिए काफी पैसा दिया गया है। असिन के साथ धोनी के फोटो शूट मुम्बई में किए जा चुके है। धोनी के मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे से लौटने के बाद इसके एड पर काम किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications