असिन ने शादी की खबरों को बकवास कहा
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री असिन ने अपनी शादी का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वो किसी एनआरआई को नहीं जानती जिनसे कुछ लोग मेरी शादी की बात कर रहे हैं। यह बातें कोरी बकवास हैं। किसी की मनगढ़ंत बातें हैं, जो कि जबरदस्ती की कल्पना है।
मैं ना तो शादी कर रही हूं, ना ही अमेरिका में सैटल होने जा रही हूं। मैं अमेरिका अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने गयी थी ना कि अपनी सेटिंग करने। यह बातें असिन के प्रवक्ता ने मीडिया को कही।
मालूम हो कि ऐसी खबर थी, जिसमें कहा जा रहा था कि असिन एक एनआरआई से शादी करने जा रही हैं। वो लंबे समय से उनके साथ डेटिंग कर रही हैं। उनसे शादी के बाद असिन यूएस में ही सैटेल हो जायेंगी।मालूम हो कि दक्षिण सिनेमा का एक बहुत बड़ा नाम असिन ने बॉलीवुड में आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी से कदम रखा था और रातों-रात स्टार बन गयी थीं। उसके बाद असिन ने सलमान खान के साथ रेडी, अक्षय कुमार के साथ हाउसफूल 2, खिलाड़ी 786 और अजय देवगन के साथ बोल बच्चन जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications












