Exclusive: हिट असिन शादी के मूड में नहीं
आम तौर पर हिंदी फिल्मों में यह जुमला मशहूर है कि जब हिंदी फिल्मों की अभिनेत्रियां सफल होती हैं तो शादी नहीं करती हैं। उनकी शादियां तो तब होती हैं जब पिक्चरें चलना बंद हो जाती है। एक-दो अपवाद को छोड़ दिया जाये तो एक नहीं पचासों उदाहरण आपके सामने हैं जब फिल्मी हिरोईनों ने मार्केट फ्लॉप होने पर घर और बच्चों को संभाल लिया। ऐसे में अभिनेत्री असिन की शादी भी बकवास बात है यह कहना हैं वनइंडिया के पाठकों का।
जिन्होंने असिन की सफाई पर सहमती दिखाते हुए कहा है कि हिट असिन अभी शादी क्यों करेंगी? अभी तो उनकी डिंमाड हैं। उनकी फिल्में 100 करोड़ का बिजनेस कर रही हैं। वह बॉलीवुड के हिट कलाकारों आमिर, सलमान और अक्षय के साथ काम कर रही हैं ऐसे में उनका शादी के बारे सोचना ही गलत है।
आपको बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री असिन ने अपनी शादी का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वो किसी एनआरआई को नहीं जानती जिनसे कुछ लोग मेरी शादी की बात कर रहे हैं।
यह बातें कोरी बकवास हैं। किसी की मनगढ़ंत बातें हैं, जो कि जबरदस्ती की कल्पना है। मैं ना तो शादी कर रही हूं, ना ही अमेरिका में सैटल होने जा रही हूं। मैं अमेरिका अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने गयी थी ना कि अपनी सेटिंग करने।मालूम हो कि ऐसी खबर थी, जिसमें कहा जा रहा था कि असिन एक एनआरआई से शादी करने जा रही हैं। वो लंबे समय से उनके साथ डेटिंग कर रही हैं। उनसे शादी के बाद असिन यूएस में ही सैटेल हो जायेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












