असिन और राहुल शर्मा के घर आई नन्हीं परी..जन्मदिन के पहले मिला तोहफा
Recommended Video

बॉलीवुड इन दिनों नन्हें मेहमान के स्वागत में लगा हुआ है। पहले सोहा अली खान फिर ईशा देओल के बाद अब असिन और राहुल शर्मा के घर नन्हीं परी आई है। खुद और असिन और राहुल शर्मा ने अपने बयान में कहा कि 'यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर एक नन्हीं परी आई है। आप सब के प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया। वह मेरे जन्मदिन का सबसे प्यारा तोहफा है।'
आपको बता दें कि असिन का जन्मदिन 26 अक्टूबर को आता है और ठीक दो दिन पहले वो एक बेबी गर्ल की मां बनी हैं।असिन और राहुल शर्मा दोनों ही बेबी के आने से काफी खुश हैं। असिन और राहुल जनवरी 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे।

असिन और राहुल की शादी में अक्षय कुमार ने अह्म भूमिका निभाई थी। यहां तक कि दोनों को शादी के मकसद से मिलवाया भी अक्षय कुमार ने था। असिन ने बॉलीवुड में गजनी से डेब्यू किया था और इसके बाद वो सलमान खान के साथ रेडी, अक्षय कुमार के साथ खिलाड़ी में नजर आ चुकी हैं।
फिलहाल असिन बॉलीवुड से दूर हैं और अपनी निजी जिंदगी पर अधिक ध्यान दे रही हैं तो वहीं उनके पति राहुल शर्मा माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर हैं।हमारी तरफ से असिन और राहुल को ढेरों शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications











