असिन को मिला अभिषेक का साथ
गजिनी गर्ल असिन को बॉलीवुड में काफी अच्छा काम मिल रहा है। उनकी शुरूआत गजिनी जैसी सुपरहिट फिल्म से हुई। उसके बाद तो उन्हें सलमान खान और अजय देवगन के साथ काम करने का मौका मिला।
ताजा खबर है कि आशुतोष गोवारीकर अपनी नई फिल्म के लिए असिन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को साइन करने वाले है। फिल्म का नाम खेले हम जी जान से है। यह फिल्म चित्तागोंग में उठे विद्रोह पर आधारित है।
अभिषेक फिल्म में सुरजया दास की भूमिका कर रहें है। आशुतोष ने इस रोल के लिए असिन की जगह ऐश्वर्या को कहा था लेकिन ऐश ने मना कर दिया।
सुनने में आया है कि असिन ने बिना पटकथा पढे ही फिल्म साइन कर ली क्योंकि आशुतोष गोवारीकर का नाम इसके साथ जुड़ा हुआ था। आशुतोष की पिछली फिल्म व्हाट्स योर राशि तो इतनी नहीं चल पाई। अब देखते है कि असिन और अभिषेक के साथ क्या कमाल दिखाते है।


Click it and Unblock the Notifications