सातवां एशियन फिल्म समारोह मुम्‍बई में शुरू

इस समारोह में मंगोलिया, फिलिस्तीन और मिस्र सहित 20 एशियाई देशों की कुल 80 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
समारोह के दौरान देशमुख ने कहा, "फिल्म निर्माण संबंधी आधारभूत सुविधाएं मुंबई में उपलब्ध हैं। समय के साथ इनमें और बढ़ोतरी हो रही है। मैं एशिया के सभी फिल्म निर्माताओं से अनुरोध करता हूं कि वे मुंबई आकर अपनी फिल्मों का निर्माण करें।"
इस समारोह में आमिर खान को फिल्म 'तारे जमीन पर' के लिए व मधुर भंडारकर को सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
समरोह के दौरान कोरियाई निर्देशक पार्क क्वांग सू को 'एशियन फिल्म कल्चर अवार्ड' और राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार के पूर्व निदेशक पी. के. नायर को सत्यजीत रे मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।


Click it and Unblock the Notifications