Asia Cup 2023: एशिया कप की जीत के बाद मोहम्मद सिराज के कायल हुए सितारें, इस तरह जताई खुशी

Asia Cup 2023

Asia Cup 2023: इस वक्त देश में खुशी का माहौल है, हर तरफ किक्रेट की जीत का जश्न देखा जा रहा है। इसके पीछे की वजह है श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया की जीत। इस शानदार जीत में मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) की धारदार गेंदबाजी का अहम योगदान है। इस जीत को लेकर अब मनोरंजन जगत के सितारें जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देखकर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिराज की तस्वीर शेयर की और लिखा, "क्या बात है मियां! जादू!"

विक्की कौशल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "ऑन फायर! क्या स्पेल था!"

महेश बाबू ने पोस्ट किया, "नतमस्तक!! एशिया कप में इस जीत पर टीम इंडिया को बधाई। चैंपियनशिप अपने बेहतरीन स्तर पर।"

बता दें कि प्रभु देवा एशिया कप 2023 का फिनाले देखने के लिए कोलंबो में मौजूद थे। मैच के दौरान कैमरे में उनकी तस्वीर कैद हो गई। इसके बाद कई फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा कीं।

आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली ने एक्स पर लिखा, "सिराज मियां, हमारा टॉलीचौकी का लड़का एशिया कप फाइनल में छह विकेट लेकर चमका... उनका दिल बहुत बड़ा है, वह अपनी गेंदबाजी से बाउंड्री रोकने के लिए लॉन्ग-ऑन तक दौड़ गए...।"

इसके अलावा श्रद्धा कपूर से लेकर अथिया शेट्टी तक कई दूसरे सितारों ने भी इस मैच को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है।

रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सिराज की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की टीम धराशायी हो गई। गेंदबाज ने महज 21 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए। उनके इस प्रदर्शन पर साउथ समेत बॉलीवुड के सितारे जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। हर तरफ इस वक्त जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर हर कोई सिराज की बातें कर रहा है और सिराज जमकर ट्रेंड कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X