..................... अश्विनी की गंभीर बीमारी से चिंतित बालाजी, Balaji is worried for Ashwini - Hindi Filmibeat

अश्विनी की गंभीर बीमारी से चिंतित बालाजी

By Staff


बालाजी के शो कसम से में जिज्ञासा की भूमिका करने वाली अश्विनी कलसेकर गंभीर रुप से बीमार पडी़ है और वह शो की शूटिंग में हिस्सा नहीं ले पा रही है, जिस वजह से बालाजी में चिंता व्याप्त है कि यदि अश्विनी इसकी शूटिंग में लंबे समय तक हिस्सा नहीं ले पाई तो उसकी भूमिका की शूटिंग कैसे की जायेगी? ज्ञात हो कि इस शो में अश्विनी महत्वपूर्ण भूमिका कर रही है.

अश्विनी की बीमारी की वजह यह है कि उसके जन्म से सिर्फ एक ही किडनी है. वह बीमारी के कारण काफी कमजोर हो गई है और डाक्टर ने उसे पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है क्योंकि एक किडनी के कारण ज्यादा मेहनत करने से उसकी सेहत पर बहुत ही बुरा असर पड़ सकता है.

अश्विनी का ब्वायफ्रैंड मुरली शर्मा भी अश्विनी की देखभाल करने में लगा है. उसने बताया कि अश्विनी की हालत इतनी बिगड़ चुकी है कि वह किसी से फोन पर बात तक नहीं कर पा रही है. उसकी बीमारी की सूचना बालाजी और चैनल को दी चुकी है और वे अश्विनी को पूरा सहयोग दे रहे हैं. अश्विनी की जब तबियत बिल्कुल ठीक हो जायेगी तो फिर वह वापस शूटिंग में हिस्सा ले सकती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X