शाहरुख खान की पठान में अब हुई इस एक्टर की एंट्री? ऋतिक रोशन की वॉर से हैं सीधा कनेक्शन!
सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का इंतजार पिछले साल से हो रहा है और लगातार इसको लेकर कई तरह की अपडेट सामने आती हैं। इस बीच एक खबर और आ रही है जोकि इस फिल्म को और बड़ा बनाने के लिए काफी है। पता चला है कि फिल्म की स्टारकास्ट में एक और प्रतिभाशाली अभिनेता की एंट्री हुई है। ये अभिनेता कोई और नहीं बल्कि आशुतोष राणा हैं।
जी हां एक रिपोर्ट की मानें तो उनकी एंट्री हुई है और मजेदार बात ये है कि वह ऋतिक रोशन स्टारर वॉर (2019) से रॉ के संयुक्त सचिव कर्नल सुनील लूथरा की अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे। जी हां... रिपोर्ट में इस बात को लेकर दावा किया गया है।

अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही ये एक बड़ा धमाका करने वाली खबर है। लगातार पठान से ऐसी खबरें आ रहीं हैं जो कि फिल्म को काफी बड़ा बना रहीं हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें पहले हीस सेट सामने आ चुकी हैं जो कि कमाल की थीं।

आशुतोष राणा ने आर्मी कर्नल का दमदार किरदार निभाया था
वॉर में आशुतोष राणा ने आर्मी कर्नल का दमदार किरदार निभाया था और ये काफी पसंद किया गया था। दोनों ही फिल्में यशराज फिल्म्स की हैं और आशुतोष राणा वॉर वाला किरदार ही पठान में निभाते दिखेंगे। अपने अभिनय से पहले भी उन्होने सब को चौंकाया है।

दमदार वापसी करेंगे
शाहरुख खान पठान के साथ ऐसी दमदार वापसी करेंगे जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को होगी। काफी समय से वो एक बड़ी हिट की तलाश में हैं और इस बार वो किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। यही कारण है कि वो इस फिल्म में फैंस को कई सरप्राइज देंगे।

रॉ एजेंट की भूमिका
पठान में शाहरुख खान पहले बार एक जासूस यानि रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आने वाले हैं और काफी तगड़ा एक्शन भी देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म से शाहरुख खान अपनी रोमांटिक हीरो वाली छवि को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं ऐसी रिपोर्ट्स हैं।

एक्शन अवतार
इसके पहले शाहरुख खान ने अपना एक्शन अवतार रईस में दिखाया था और फिल्म काफी ज्यादा पसंद की गई थी। इस फिल्म के साथ भी कुछ ऐसा हो सकता है। हालांकि इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का दमदार रोल भी था।

ट्रेनिंग लगातार जारी है
शाहरुख खान के अलावा कहा जा रहा है कि पठान में दीपिका पादुकोण भी धमाकेदार एक्शन के साथ नजर आने वाली हैं और इसके लिए उनकी ट्रेनिंग लगातार जारी है।

सलमान खान फैक्टर
शाहरुख खान की पठान में भाईजान यानि मेगास्टार सलमान खान का काफी दमदार रोल होने वाला है। वो भी टाइगर के किरदार के साथ एंट्री मारने वाले हैं। शाहरुख खान के लिए सलमान खान फैक्टर किस कदर मददगार साबित हो सकता है ये तो समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











