आशुतोष राणा बनेंगे प्रमोद महाजन

अपनी नई फिल्म मोनिका मे वो चंद्रकांत पंडित के किरदार मे नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार भाजपा के स्व नेता प्रमोद महाजन से मिलता जुलता है। ये फिल्म मुख्य रूप से राजनीति पर आधारित है। जिसमें आशुतोष चंद्रकांत पंडित नाम के एक शक्तिशाली राजनेता बने हैं।
ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी वास्तविक तथ्यों पर आधारित है। फिल्म वर्ल्ड कप के अंत तक थियेटर पहुंच जाएगी। आशुतोष का मानना है कि जब तनु वेड्स मनु जैसी फिल्में वर्ल्ड कप के दौरान हिट हो सकती हैं तो उनकी फिल्म क्यों नहीं। आशुतोष को उनकी नई फिल्म के लिए ऑल दि बेस्ट।


Click it and Unblock the Notifications