चाणक्य,हिटलर बनने की तमन्ना : आशुतोष

By Super

Ashutosh Rana
'दुश्मन', और 'संघर्ष', जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बनाने वाले फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा चाणक्य, स्वामी विवेकानंद और हिटलर की भूमिकाएं करना चाहते हैं।

एक कार्यक्रम के सिलसिले में लखनऊ आए आशुतोष राणा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि उनकी पहली पसंद वास्तविक किरदारों की भूमिकाएं निभाने की है। वे हिटलर और चाणक्य जैसे किरदार निभाना चाहते हैं।

आजकल कम फिल्मों में नजर आने के सवाल पर आशुतोष कहते हैं कि ऐसी वैसी फिल्में करने से अच्छा है कि साल में एक ही फिल्म की जाए और उस फिल्म में अपने किरदार को पूरी ऊर्जा के साथ निभाया जाए।

हिंदी फिल्मों के वर्तमान चलन के बारे में राणा कहते हैं कि हिंदी फिल्मों के प्रस्तुतीकरण में काफी बदलाव आ गया है। साथ ही अभिनेताओं की एक्टिंग में भी अंतर आया है। अब पहले की तरह लाउड एक्टिंग की जरूरत नहीं पड़ती। अब बहुत सारा काम कैमरे और अन्य तकनीकी साधनों से होता है। अभिनेता को इन साधनों की जानकारी होनी चाहिए।

आने वाले समय में आशुतोष राणा भट्ट कैंप की दो फिल्मों के अलावा राज सिप्पी की फिल्म 'मर्डर मिस्ट्री' में नजर आएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X