OUCH.. ऋतिक रोशन नहीं.. इस धमाकेदार एक्शन फिल्म में.. ये होंगे हीरो!
अफवाहों की मानें तो आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म में फरहान अख्तर होंगे और यह एक फुल एक्शन फिल्म होगी।
काफी दिनों से अफवाहें थी कि मोहनजोदड़ो के बाद आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म में भी ऋतिक रोशन ही फाइनल हैं। लेकिन बता दें, यह खबर कोरी अफवाह निकली। आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म में ऋतिक नहीं.. बल्कि फरहान अख्तर फाइनल हैं।
POSTER: सलमान खान की ट्यूबलाइट.. ये First LOOK जबरदस्त है
रिपोर्ट्स की मानें तो आशुतोष इस बार इतिहास से निकल कर एक्शन फिल्म पर हाथ आज़माना चाहते हैं। और इसके लिए उन्होंने चुना है फरहान अख्तर का साथ।

यह फिल्म यूरोप में फिल्माई जाएगी। फरहान होंगे मेनलीड एक्टर.. जबकि एक्ट्रेस की खोज़ अभी जारी है। काफी महीनों से इस फिल्म पर बात चल रही है.. अब फाइनली यह इस साल के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी।
बहरहाल, एक्शन हीरो के तौर पर फरहान अख्तर कितने खरे उतर पाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। क्योंकि बॉलीवुड में एक्शन की दुनिया में उन्हें टक्कर देने के लिए कई एक्टर्स हैं।
यहां जानें बॉलीवुड के एक्शन हीरो-


Click it and Unblock the Notifications