'लगान' वाली जगह ही फिर शूटिंग करेंगे आशुतोष, इस बार आमिर नहीं साथ!
फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर एक बार फिर गुजरात के भुज की ओर रूख कर रहे हैं, जहां उन्होंने फिल्म 'लगान' की शूटिंग की थी। लेकिन आपको बता दें, इस बार आशुतोष आमिर खान के साथ नहीं बल्कि ऋतिक रोशन के साथ भुज जा रहे हैं।

दरअसल, आशुतोष गोवारिकर ने अपनी अगली फिल्म 'मोहन जोदाड़ो' की शूटिंग के लिए भुज को चुना है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और पूजा हेगडे मुख्य भूमिका में हैं।
एक सूत्र के मुताबिक, भुज में शूटिंग के लिए सेट बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। यह काम दिसंबर तक चलेगा, जिसके बाद वहां शूटिंग शुरू हो जाएगी। जनवरी में ऋतिक भुज जाएंगे, और लगभग 2 महीने तक शूटिंग की जाएगी।
खबरों के मुताबिक, ऋतिक ने कॉस्ट्यूम रिर्हसल के सिलसिले में भी आशुतोष गोवारिकर से मुलाकात की थी। अब शूटिंग की जगह भी फाइनल कर ली गई है। दिलचस्प बात यह है कि यह जगह लगान की शूटिंग वाली जगह से काफी नजदीक है।
बहरहाल, तैयारियां देखकर लगता है कि आशुतोष एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ अद्भुत कहानी और किरदार लेकर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications