गोवारिकर को हरमन पर भरोसा
अपनी फिल्म 'वाट्स योर राशि' में हरमन बावेजा को लीडिंग एक्टर का रोल देने वाले बॉलिवुड निर्देशक आशुतोष गोवारिकर को अपने फैसले पर कोई अफसोस नहीं है।
हरमन की पिछली नाकामयाबी के बावजूद आशुतोष को हरमन पर पूरा भरोसा है। आशुतोष ने कहा है कि वह बावेजा के अभिनय कला पर भरोसा करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह युवा अभिनेताओं के अभिनय कला पर विश्वास करते हैं।
बावेजा की फिल्म 'लव स्टोरी 2050' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
गोवारिकर की आगामी फिल्म 'वाट्स योर राशि' में बावेजा एक बार फिर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ पर्दे पर दिखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
ashutosh gowariker आशुतोष गोवारिकर वाट्स योर राशि हरमन बावेजा bollywood box office hurman baweja love story 2050 whats your raashee फिल्म


Click it and Unblock the Notifications