..................... Ashneer Grover unfollowed Mouni Roy because of this, even the actress was surprised to know the reason - Hindi Filmibeat

Mouni Roy: तो इस वजह से मौनी रॉय को अशनीर ग्रोवर ने किया अनफॉलो, वजह जानकार एक्ट्रेस भी हैरान

Mouni Roy

Mouni Roy: सोशल मीडिया पर सेलेब्स एक दूसरे को फॉलो और अनफॉलो करते ही रहते हैं, आए दिन देखने को मिल जाता है कि इसने उसको फॉलो कर दिया या फिर उसने इसको अनफॉलो कर दिया। ऐसे में हाल ही में जब शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 के जज अशनीर ग्रोवर ने मौनी रॉय को अनफॉलो किया तो इस को लेकर फैंस से नाराजगी जताई।

दरअसल बात ऐसी है कि, सोनी टीवी के शो 'शार्क टैंक इंडिया' सीजन 1 के जज अशनीर ग्रोवरआए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में आ ही जाते हैं। भारत पे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर को शार्क टैंक इंडिया ने खूब पहचान दिलाई। वह सेकंड सीजन का हिस्सा भले ही ना हों, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं।

हमेशा ही लाइमलाइट में रहने वाले अशनीर ग्रोवर ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया कि मौनी रॉय की बिकिनी फोटो लाइक करना उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गया था। जिसकी वजह से उन्होंने मौनी के साथ-साथ कई और एक्ट्रेसेज को भी अपने इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था, जो कि उनके लिए काफी बड़ी बात है।

अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी ग्रोवर हाल में अमृता राव और आरजे अनमोल उनके यूट्यूब शो पर अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर करते हुए नजर आए थे।

इस खास बातचीत के दौरान अनमोल और अमृता ने अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी संग उनकी लव लाइफ के बारे में बातचीत की। उनके साथ इस बातचीत में अशनीर ग्रोवर ने बताया कि, उन्हें अपनी पत्नी से काफी डर लगता है।

अशनीर ग्रोवर ने एक घटना को याद करते हुए कहा, 'मैं बहुत ज्यादा डरता हूं, एक दिन मैंने मौनी रॉय की तस्वीर लाइक की थी। मैं इंस्टाग्राम पर सिर्फ 60 के करीब लोगों को फॉलो करता हूं। उन में से एक मौनी रॉय भी थीं। मौनी ने एक दिन एक बिकिनी फोटो डाली और मुझे वह पसंद आई और मैंने लाइक कर दी'।

अशनीर ग्रोवर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैं जब घर आया, तो मेरी पत्नी गुस्से में बैठी हुई थी। मुझे नहीं पता था कि मैंने क्या किया है। मैंने सोचा मैंने तो कुछ भी नहीं किया'। अशनीर ग्रोवर पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए उनकी पत्नी ने कहा, 'बात ये नहीं थी कि तुमने लाइक किया, बल्कि उनकी बिकिनी फोटो को ही क्यों तुमने लाइक किया'।

अशनीर ग्रोवर ने उस इंसिडेंट को याद करते हुए कहा कि उसके बाद उन्होंने मौनी रॉय को तो इंस्टाग्राम से अनफॉलो किया ही, लेकिन इसी के साथ उन्होंने 15 से 20 और लोगों को भी इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया, जिसमें सोनम बाजवा और दिशा पाटनी भी शामिल है। इस बात को जब अशनीर से साझा किया तो हर कोई शॉक्ड था कि किसी के घर पर ऐसा भी हो सकता है।

खैर इसको लेकर अभी तक मौनी रॉय ने तो अपना कोई बयान नहीं दिया है लेकिन बात काफी बढ़ तो गई है, इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी बातें होने लगी हैं।

Read more about: mouni roy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X