अशनीर ग्रोवर ने सिर्फ इन दो डिग्रियों के दम पर खड़ा किया 213,000,000,000 करोड का साम्राज्य, जानिए पढ़ाई-कमाई

Ashneer Grover Education Qualifications: बिजनेस टायकून से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और अब होस्ट अशनीर ग्रोवर अपनी वर्सेटिलिटी को लेकर काफी चर्चाओं में रहते हैं। अशनीर ग्रोवर का लाइफस्टाइल इतना लग्जरी है कि बॉलीवुड सेलेब्स को भी पीछे छोड़ दे। इसके साथ ही उनकी कमाई और नेट वर्थ में आप जीरो गितने रह जाएंगे। आज हम आपको बताने जा रहा है कि आखिर कैसे अशनीर ग्रोवर बने द अशरी ग्रोवर।
अशरीन ग्रोवर की एजूकेशन
बिजनेस की दुनिया में धाक जमाने के बाद अशनीर इन दिनो रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' को होस्ट कर रहे हैं। अशनीर ग्रोवर का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फाइनेंस एरिया में अपना प्रोफेशनल करियर शुरू किया।
अशरीन ग्रोवर की निवेश में गहरी समझ ने उन्हें एक सफल इन्वेस्टर बना दिया। 'शार्क टैंक इंडिया' में भी उन्होंने कई नए व्यवसायों में निवेश किया और छोटे व्यवसायों को तरक्की देने में मदद की।
अशनीर ग्रोवर की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अशनीर ग्रोवर की कुल संपत्ति करीब 21,300 करोड़ रुपये बताई जाती है। वे 'शार्क टैंक इंडिया' के सबसे अमीर जज माने जाते हैं। उनकी लग्जरी कार कलेक्शन में पोर्शे, मर्सिडीज-बेंज मेबैक, और बड़ी-बड़ी एसयूवी शामिल हैं। उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक साफ नजर आती है।
अशनीर ग्रोवर की फैमिली
अशनीर ग्रोवर अपने परिवार के साथ भी खूब समय बिताना पसंद करते हैं। उनकी पत्नी माधुरी जैन भी खुद एक सफल एन्टरप्रेन्योर हैं। उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। अशनीर और माधुरी अक्सर परिवार के साथ हॉलिडे पर जाते हैं और क्वालिटी टाइम बिताते हैं। उनका परिवार उनके लिए बहुत अहमियत रखता है।


Click it and Unblock the Notifications















