Exclusive: वीना मलिक के अंडरवियर बयान पर मचा बवाल
बनारस की महिला जागृति संगठन ने वनइंडिया से खास बातचीत में कहा कि वीना मलिक एक बेशर्म महिला है उसे तो तुऱंत पाकिस्तान वापस भेज देना चाहिए। उसकी फूहड़ और गंदी बातों से हमारे यहां की बच्चियों पर गलत असर पड़ेगा। अपनी गंदी बातों और गंदी हरकतों से बॉलीवुड में चमकने का सपना देखने वाली वीना मलिक ने कला को भी व्यवसाय बना दिया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी विवादित तारिका वीना मलिक ने हाल में ही कहा था कि बिग बॉस सीजन 4 में मुझे और अस्मित को लेकर काफी कुछ कहा गया, मुझे शो के अंदर अस्मित पटेल के अंडरगारमेंट धोते दिखाया गया था जिसके लिए मेरी काफी आलोचना की गयी लेकिन मैं यह बता दूं कि केवल मैं अस्मित के अंडरगारमेंट नहीं धोती थी, अस्मित भी मेरे अंडरगारमेंट धोता था और वो भी अपने मन और पूरे प्यार से।
मालूम हो कि बिग बॉस 4 के जरिेये भारतीय धरती पर पैर रखने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक और अभिनेत्री अमीषा पटेल के भाई अस्मित पटेल के बीच बिग बॉस के बाद भी काफी नजदीकियां देखीं गयी। अस्मित के जन्मदिन की पार्टी पर वीना खास मेहमान बनकर उनके घर आयी थीं जिसकी वजह से अमीषा और अस्मित में काफी झगड़ा भी हुआ था, लेकिन कुछ दिनों बाद वीना-अस्मित में ना जाने क्या हुआ, जिसके कारण दोनों एक-दूसरे को पहचानना भी नहीं चाहते थे। फिलहाल दोनों को लंबे अरसे के बाद साथ फिल्म सुपर मॉडल में देखा गया जो कि बुरी तरह से फ्लॉप फिल्म साबित हुई।


Click it and Unblock the Notifications












