मेरा और अस्मित का कोई लेना-देना नहीं
कभी अस्मित पटेल से अपने इश्क का इजहार करने वाली पाकिस्तान की विवादित अभिनेत्री वीना मलिक ने कहा है कि उनका और अस्मित पटेल के बीच में ना तो कुछ था और ना ही कुछ है। अस्मित के साथ मैंने साल 2010 में अपना पहला टीवी शो बिग बॉस किया था। उसके बाद मैं कभी भी उससे नहीं मिली। मेरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ करियर पर है। मैं .यहां किसी के साथ घर बसाने नहीं आयी हूं।
मालूम हो कि यह वही वीना मलिक हैं जिन्होंने साल 2010 में कलर्स के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 में अस्मित संग ऐसी गंदगी फैलायी थी कि शो को बंद करने तक की नौबत आ गयी थी। शो के खत्म होने के बाद अस्मित ने अपनी बर्थडे पार्टी रखी थी जिसमें वीना मलिक खास तौर पर आमंत्रित थीं।
सुनने में तो यह भी आया था कि अस्मित और वीना की नजदीकियां अस्मित की बहन अमीषा पटेल को रास नहीं आ रही थीं। लेकिन अचानक से ही वीना और अस्मित का प्रकरण सुर्खियों से गायब हो गया।
वैस इन दिनों वीना मलिक तमिल, तेलगू, कन्नड़, हिंदी भाषाओं की फिल्म में खासा व्यस्त हैं। इन सारी भाषाओं में वीना ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं। फिलहाल इस समय वह राम गोपाल वर्मा की फिल्म जिंदगी 50 50 में के प्रमोशन में व्यस्त हैं जिसमें उन्होने एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया है। वीना को लगता है कि यह फिल्म उन्हें बॉलीवुड में पैर जमाने में मदद करेगी।


Click it and Unblock the Notifications












