अश्मित ने मेरी बहन रिया का इस्तेमाल किया है : राइमा सेन

By Priya Srivastava

Raima-Sen
कलर्स के शो बिग बॉस से सुर्खियों में आये अश्मित पटेल पिछले दिनों वीना मलिक के साथ को लेकर भी काफी चर्चे में थे। अब फिल्में या कोई रियलिटी शो या सीरियल तो उन्हें मिल नहीं रहे । ऐसे में जाहिर है, उनकी कोशिश यही है कि वे किसी तरह खबरों में बने रहें । याद हो कि अश्मित रिया सेन के एमएमएस कांड को लेकर मीडिया में छाये हुए थे और अब वे हर जगह इसके बारे में खुलासा करते रहते हैं कि वे गलत नहीं हैं।

जब इस बारे में राइमा सेन को पता चला तो वह नाराज हो गयीं और उन्होंने कहा कि अश्मित मेरी बहन का नाम गलत बात के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं जो गलत है। वे बस सस्ती लोकप्रियता चाहते हैं। गौरतलब है कि उन्हें इस बात का पता तब चला जब रिया के पुराने ब्वॉय फ्रेंड अस्मित ने नेशनल टेलीविजन पर उनकी बहन रिया का नाम बिगाड़ने की कोशिश की। राइमा ने कहा है कि जो इंसान खुद गलत होता है वही दूसरों पर उंगली उठाता है।

अश्मित अगर गलत न होते तो वह चुप रहते न कि अपनी बात स्पष्ट कराते फिरते। गौरतलब है कि आज कल राइमा अपनी फिल्म नौका डुबी के प्रोमोशन में जुटी हुई हैं। जिसमें दोनों बहनों ने एक साथ काम किया है। यह पहली बार होगा जब किसी फिल्म में ये दोनों बहनें एक साथ नजर आयेंगी। राइमा बताती हैं कि फिल्म की कहानी बिल्कुल स्पष्ट है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X