मेरे अंडरवियर और ब्रा धोता था अस्मित: वीना मलिक
वीना ने अपनी हालिया फ्लॉप फिल्म सुपरमॉडल के कोस्टार अस्मित पटेल के बारे में एक बड़ा खुलासा किया। वीना ने कहा कि बिग बॉस सीजन 4 में मुझे और अस्मित को लेकर काफी कुछ कहा गया, मुझे शो के अंदर अस्मित पटेल के अंडरगारमेंट धोते दिखाया गया था जिसके लिए मेरी काफी आलोचना की गयी लेकिन मैं यह बता दूं कि केवल मैं अस्मित के अंडरगारमेंट नहीं धोती थी, अस्मित भी मेरे अंडरगारमेंट धोता था और वो भी अपने मन और पूरे प्यार से।
वीना के मुंह से इस अश्लील प्रसंग को सुनकर सबके चेहरे पर हवाईयां उड़ गयीं, लोगों को समझ में नहीं आया कि वह वीना से क्या कहें? मालूम हो कि वीना मलिक, सुपरमॉडल की शूटिंग के वक्त अस्मित को पहचानने से भी इंकार कर दिया था।
बिग बॉस सीजन 4 में अस्मित-वीना के बीच काफी करीबियां देखी गयीं थीं, इन लोगों की अश्लील हरकत की वजह से ही इस शो को बंद करने की मांग की गयी थी। खैर देखते हैं वीना की इस हरकत पर लोगों की क्या प्रतिक्रियाएं आती हैं?


Click it and Unblock the Notifications












