वीना की तरह अश्मित पटेल ने भी उतार दिए अपने कपड़े
फिल्मों मे कुछ खास ना कर सके अभिनेता अश्मित पटेल लगता है अपनी गर्लफ्रैंड वीना मलिक से कुछ ज्यादा ही प्रभावित हैं। तभी तो उन्होंने वीना की ही तरह एक कारनामा कर दिया है। याद है ना आपको कि वीना ने एफएचएम मैगजीन के लिए एपने शरीर से कपड़े अलग कर दिये थे। अब ये काम अश्मित ने भी कर दिखाया है।
जी हां बॉलीवुड की एक्ट्रेस अमीषा पटेल के छोटे भाई अश्मित पटेल ने हाल ही में बोल्ड फोटो शूट करवाया है। 'बिग बॉस' के प्रतिभागी रह चुके अश्मित ने 'मेंस हेल्थ' नाम की एक मैगजीन के लिए फोटोशूट दिया है।
इस शूट में अश्मित के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं है, लेकिन उन्होंने अंगों को एक इनरवियर के सहारे छुपा रखा है। अश्मित का चुनाव इस फोटो के लिए इसलिए किया गया है क्योंकि वो खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं।
आपको बता दें कि अश्मित की गर्लफ्रेंड वीना ने मैगजीन के लिए फोटोशूट कराकर खुब हंगामा खड़ा किया था। अब देखते हैं कि अश्मित क्या समां बांधते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











