..................... रणवीर सिंह ने अमेरिकी सुपर मॉडल से करवाया Just Looking Like a Wow, वीडियो वायरल! Ashley Graham- Ranveer Singh got supermodel to do Just Looking Like a Wow, video goes viral! - Hindi Filmibeat

Ashley Graham- रणवीर सिंह ने अमेरिकी सुपर मॉडल से करवाया Just Looking Like a Wow, वीडियो वायरल!

ashley graham

सोशल मीडिया के इस दौर में कई वीडियोज सामने आकर वायरल हो जाते हैं। कई बार तो आपको पता भी नहीं होता है क्या चीज आपको मशहूर बना देगा। ऐसा ही एक वीडियो है, 'जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव।'

जी हां, एक सेल्म वुमेन के इस वीडियो ने ऐसा धमाका किया है कि सितारों ने भी इसको कॉपी करना शुरु कर दिया। सबसे पहले दीपिका पादुकोण ने ऐसा किया था। अब अमेरिकन सुपर मॉडल एशले ग्राहम का एक वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

एशले ग्राहम को भी इस वीडियो लिपसिंग करते हुए देखा जा सकता है। जिस तरह से उन्होने ये वीडियो क्रिएट किया वो मजेदार था। इस वीडियो के साथ एशले ने एक खुलासा भी किया कि इस वीडियो को उन्होने किसके कहने पर बनाया है।

उन्होने कैप्शन में लिखा, ''रणवीर सिंह ने मुझसे यह करने को कहा!!! बिल्कुल वाह लग रहा है।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं और कई तरह से लोग रिएक्शन दे रहे हैं।

सबसे पहले रणवीर सिंह ने ही रिएक्ट करते हुए लिखा, ''हाहाहाहा'' एक यूजर ने लिखा, ''अगर मुझे कभी मुस्कुराने की जरूरत हो तो मैं बस आपके अकाउंट में आ जाता हूं। दुनिया में कितना अच्छा माहौल है! तुम कमाल हो!!!'' एक ने लिखा, ''एशले ग्राहम, क्या आप मेरे साथ मजाक कर रहे हैं!!!!! भारतीय रानी।''

एक ने लिखा, ''हिंदुस्तान का नशा।'' इस तरह के कमेंट्स लगातार सामने आ रहे हैं। बात करें एशले ग्राहम की तो उन्होने खुलासा किया कि यह पहली बार था जब उन्होंने साड़ी पहनी थी। इस दौरान एशले जियो वर्ल्ड प्लाजा लॉन्च इवेंट पर पहुंची थीं।

कौन हैं एशले ग्राहम?

एशले ग्राहम एर्विन एक अमेरिकी प्लस-साइज़ मॉडल और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हैं। उनका जन्म 30 अक्टूबर, 1987 को हुआ था। ग्राहम ने स्पोर्ट्स के कवर पर अपनी शुरुआत की थी।

फिलहाल वो भारत में हैं और मुकेश अंबानी ने इवेंट के लिए उनको बुलाया था। इस दौरान उनके कई वीडियोज और कमेंट्स के साथ साथ बयान भी सामने आ रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि चर्चा में हैं..

Read more about: ashley graham
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X