FirstPics: एक नहीं दो धमाकेदार शादियां....दो जमाई राजाओं का स्वागत नहीं करोगे?
Recommended Video

Bharti Singh gets MARRIED with Haarsh Limbachiya in GRAND ceremony; Watch Video | FilmiBeat
ज़्यादातर लोग बहुओं का स्वागत बड़े धूमधाम से करते हैं लेकिन आज, टीवी जगत ने दो जमाई राजाओं का स्वागत धूमधाम से किया है। एक तरफ, कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने लेखक दोस्त हर्ष लिम्बच्छिया के साथ सात फेरे लिए।
वहीं दूसरी तरफ, टीवी के सबसे प्यारे और चर्चित चेहरों में शामिल आशका गोराडिया ने सात समंदर पार से आए अपने दूल्हे ब्रेंट गोबले के साथ सात फेरे लिए। और दोनों ही जोड़ियां बेहद प्यारी लग रही हैं।

दिलचस्प ये भी है कि ये दोनों ही जोड़ियां, इस साल के नच बलिए में दिखाई दी थीं और दोनों की ही लव स्टोरी को दर्शकों का काफी प्यार मिला था।
सबसे बड़ी दिक्कत ये थी कि एक ही दिन की शादी होने के कारण इनके दोस्तों को बंटना पड़ा। वहीं सना खान जैसे कुछ दोस्त, दोनों ही शादी में शरीक हुए।
यहां देखिए शादी की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











