अभिनय के साथ निर्देशन के मैदान में भी उतरी आशका
अब वो दिन गये जब कोई एक ही प्रोफेशन में अपने को व्यस्त रखता था, आजकल कई लोग ऐसे हैं जो कि अपने प्रोफेशन में सफल होने के बाद दूसरे प्रोफेशन में भी अपने हाथ-पांव मारते हैं. टीवी जगत की अभिनेत्री आशका गोराडिया भी उनमें से एक है.
वह स्मृति इरानी के शो 'विरुद्ध' में जहां संजीत बेदी की गर्लफ्रैंड की भूमिका कर रही है, वहीं वह इसमें सहायक निर्देशक के रुप में भी जुड गई है. आशका ने कुसुम नाम के शो में कुमुद की भूमिका करके काफी ख्याति बटोरी थी.
आशका अपने इस नये काम से बहुत खुश है. उसने कहा कि जब उसने संताराम वर्मा के निर्देशन में सहायक निर्देशक के तौर पर परदे के पीछे काम किया तो उसे बिल्कुल अलग ही अनुभूति हुई और उसके रोमांच की कोई सीमा नहीं रही.
आशका ने कहा निर्देशन के कारण उसे यह जानने को मिला कि वह किस तरह से निर्देशक के कहे अनुसार शूटिंग कर सकती है. शूटिंग के समय निर्देशक को क्या समस्या आती है, यह उसे निर्देशन सीखने के बाद ही पता चल रहा है.
आशका ने कहा कि वह अभी निर्देशन को शौकिया रुप से सीख रही है लेकिन भविष्य में वह निर्देशन के क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकती हैं. फिलहाल तो वह अभिनय में ही काफी व्यस्त है.


Click it and Unblock the Notifications