..................... Ashish Vidyarthi was on the flight when people were going crazy for Sachin Tendulkar, video - Hindi Filmibeat

जब सचिन तेंदुलकर के लिए क्रेजी हो रहे थे लोग, उसी वक्त फ्लाइट में मौजूद था ये बॉलीवुड स्टार, Video

Sachin Tendulkar Flight Video: सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो फ्लाइट में नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि फ्लाइट को जैसे ही पता चला कि उसमें सचिन हैं सभी उनके साथ तस्वीर लेने के लिए बेचैन दिखाई दिए।

Sachin Tendulkar

सचिन ने किसी की दिल नहीं तोड़ा बीच में जाकर तस्वीर क्लिक करवाई। हैरानी वाली बात ये है कि इसी बीच इस फ्लाइट में एक दिग्गज बॉलीवुड एक्टर भी बैठे थे जो कि ये पूरा नजारा देख रहे थे और खुद भी सचिन के फैन के होने के कारण अपने फोन से सबकुछ रिकॉर्ड कर रहे थे।

Also Read
महिला की पेंटिंग के साथ अश्लील हरकत कर रहा था शख्स, वीडियो देख भड़कीं भूमि पेडनेकर
महिला की पेंटिंग के साथ अश्लील हरकत कर रहा था शख्स, वीडियो देख भड़कीं भूमि पेडनेकर

क्रिकेट के भगवान की इस दीवानगी को देखकर वो भी खुद को नहीं रोक पाए और बाद में सचिन के साथ सेल्फी क्लिक की और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया। फ्लाइट के अंदर का ये वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है।

कौन है ये दिग्गज एक्टर?

फ्लाइट में उस वक्त सचिन तेंदुलकर के साथ अभिनेता आशीष विद्यार्थी मौजूद थे जो कि अपने फोन से सचिन और उनके फैंस के उन लम्हों को रिकॉर्ड कर रहे थे। आशीष ने वीडियो को शूट करते हुए कहा, ''यहां कुछ पागलपन हो रहा है क्योंकि अंदाजा लगाइए सचिन तेंदुलकर हमारे साथ इस फ्लाइट में मौजूद हैं। वो अपने फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं। पूरा प्लेन बाहर है और वहां पर सेलिब्रेशन कर रहा है। फैमिली काफी अच्छी है।''

इस वीडियो के अलावा आशीष विद्यार्थी ने एक कैप्शन भी लिखा कि, ''कल, गोवा के लिए रवाना होने से ठीक पहले, हमने एक अद्भुत नज़ारा देखा। सचिन के प्रति लोगों का प्यार, स्नेह और असीम श्रद्धा देखना अद्भुत था।
प्रिय सचिन, आपने हमारी कई पीढ़ियों को जो खुशी, गर्व और यादें दी हैं, उनके लिए आपका धन्यवाद। यहाँ दो और प्रशंसक उत्साह से बैठे मुस्कुरा रहे थे... एक महान हस्ती को इतना प्यार पाते हुए देख रहे थे। और हाँ, हमने भी सचिन और खूबसूरत अंजलि के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।''

फिलहाल आप देखिए ये शानदार वीडियो..

Read more about: sachin tendulkar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X