ढलती उम्र में इन सितारों को चढ़ा शादी करने का शौक, लिस्ट में शामिल नामों को देखकर आपको भी लगेगा झटका

Ashish Vidyarthi

Ashish Vidyarthi: प्यारी और शादी करने की कोई उम्र नहीं होती है यह तो सबने सुना ही होगा, लेकिन बॉलीवुड जगत में कुछ ऐसी ही हस्तियां मौजूद हैं जिन्होंने उम्र को ना देखने हुए अपने दिल की सुनी और शादी के बंधन में बंधे। हाल में इस लिस्ट में आशीष विद्यार्थी शामिल हुए हैं जिन्होंने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी करके सबको चौंका दिया है। तो आज हमको ऐसे ही सितारों के बारें में बताते हैं जिन्होंने उम्र के दूसरे पड़ाव पर जीवनसाथी को चुना।

1, आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी-

हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता आशीष विद्यार्थी इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। आशीष ने 60 की उम्र में अपने से 10 साल छोटी रुपाली बरुआ से 25 मई 2023 को कोलकाता में कोर्ट मैरिज की। दोनों की खूबसूरत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, कई लोग दोनों को बधाई दे रहे हैं और कई सारे लोग ट्रोल कर रहे हैं।

2, नीना गुप्ता ने 48 की उम्र में की शादी-

बॉलीवुड जगत की फेमस और बिंदास एक्ट्रेस की लिस्ट में आने वाली नीना गुप्ता को 48 की उम्र में जीवनसाथी मिला था। एक्ट्रेस नीना गुप्ता को पहला प्यार वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से हुआ था। बिना शादी के ही नीना गुप्ता मां बन गई थीं। विवियन ने उनसे शादी नहीं की तो उन्होंने अकेले ही अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को पाला और फिर 48 की उम्र में शादी रचाई।

3, सुपरस्टार संजय दत्त की तीसरी शादी-

बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त ने भी ढलती उम्र में शादी रचाई थी। उन्होंने अपनी जिंदगी में तीन शादियां कीं। तीसरी बार वह 50 की उम्र में मान्यता दत्त के साथ 2008 में शादी के बंधन में बंधे। उनकी पहली बीवी से एक बेटी और तीसरी वाइफ से दो जुड़वा बच्चे हैं। फिलहाल तो संजय दत्त अपनी जिंगी में काफी खुश हैं और हमेशा ही अपने परिवार संग धूमते हुए मस्ती करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

4, टीवी एक्ट्रेस सुहासिनी मुले की शादी-

टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सालों से राज करने वाली सुहासिनी मुले ने 60 की उम्र में मतलब 2011 में पहली शादी की थी। उन्होंने 2011 में डॉक्टर अतुल गुर्तू के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। इस शादी को लेकर कई सारे सवाल हुए थे परंतु दोनों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था।

5, कबीर बेदी की चौथी शादी-

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी ने चार-चार शादियां की हैं। उन्होंने चौथी शादी 70 साल की उम्र में परवीन दुसांज से 2016 में की थी। परवीन, कबीर से 30 साल छोटी हैं। कबीर के दो बेटे और एक बेटी भी हैं। कबीर बेदी हमेशा ही अपने परिवार और बच्चों साथ कुछ फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं, फैंस इनको काफी पसंद भी करते हैं।

इस तरह की दूसरी हस्तियां भी मनोरंजन जगत में जिन्होंने बिना किसी की परवाह किए बिना अपने दिल की सुनी और शादी की, बाद में अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखा और अब खुशहाल जिंदगी जी। आज के वक्त में सोशल मीडिया पर जारिए से कई सारे फोटोज और वीडियो सामने आने के बाद फैंस इन कपल को लेकर अपनी अपनी राय देते रहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X