रणबीर कपूर और मनोज बाजपेयी के बाद अभिनेता आशीष विद्यार्थी हुए कोरोना वायरस के शिकार, भर्ती!
कोरोना वायरस का कहर से फिर से लौट रहा है और इस समय महाराष्ट्र और मुंबई में काफी तेजी इसके संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन इस एक खबर फिल्म इंडस्ट्री से आ रही है जो कि काफी चौकाने वाली है। दिग्गज अभिनेता और फिल्मों के जाने माने विलेन अशीष विद्यार्थी भी इस वायरल का शिकार हुए हैं। हाल ही में उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
गौरतलब है कि आशीष विद्यार्थी इस समय इस समस्या का सामना कर रहे हैं और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तस्वीर दिल्ली के इस अस्पताल से सामने आई है।

उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं और लगातार उनको लेकर प्रार्थना भी कर रहे हैं। बता दें कि इसके पहले भी एक खबर आई थी जिसमें पता चला था कि सुपरस्टार रणबीर कपूर और मनोज बाजपेयी को भी कोविड पॉजिटिव पाया गया है।
मनोज बाजपेयी की बात करें तो उन्होने कुछ समय पहले कोरोना को लेकर कहा था कि वह सावधानी से शूटिंग कर रहे हैं। वह जब भी बाहर जाते हैं तो मास्क और सोशल डिस्टेंसिग का कड़ाई से पालन करते हैं।
बाकी समय वह परिवार के साथ समय बिताते हैं। आशीष विद्यार्थी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि उन्होने खुद साझा किया है।


Click it and Unblock the Notifications