बेटे को अपने तलाक के बारे में बताना बहुत मुश्किल था: आशीष विद्यार्थी

Ashish Vidyarthi

Ashish Vidyarthi: आमतौर पर सेलिब्रिटीज की शादियों को काफी सुर्खियां मिलती हैं लेकिन बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी की शादी की चर्चाएं तो जैसे थमने का नाम ही नहीं ले रहीं।

एक्टर आशीष विद्यार्थी ने हाल ही में 57 साल की उम्र में रूपाली बरुआ के साथ दूसरी शादी की है। अभिनेता ने दूसरी शादी कोलकाता में की है। उनकी पहली शादी को पीलू उर्फ राजोशी बरुआ से 22 साल से ज्यादा हो गए थे। राजोशी बरुआ एक्ट्रेस शकुंतला बरुआ की बेटी हैं।
आशीष विद्यार्थी ने अपनी शादी को लेकर सब कुछ सार्वजनिक किया है। ऐसा माना जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 2022 में डिवोर्स ले लिया था और इस पर 2 साल से काम कर रहे थे। आशीष विद्यार्थी और उनकी पहली पत्नी राजोशी बरुआ का एक बेटा अर्थ भी है। अब विद्यार्थी ने अपने बेटे के बारे में खुलकर बात की है कि इस तलाक के बारे में जब उनके बेटे को पता चला तो उसका क्या रिएक्शन था।

हाल ही में आशीष विद्यार्थी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका बेटा अर्थ इस बात को जानता था कि उनकी पत्नी राजोशी बरुआ और उनमें कुछ मतभेद चल रहे हैं। हालांकि इस बात का आशीष और उनकी पहली पत्नी दोनों को बहुत दुख है और उन्हें इस बात का भी दुख है कि इससे उनके बेटे पर बहुत नेगेटिव असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि उनकी शादी को लंबा खींचने से उन पर बुरा असर पड़ता और सबसे अहम बात यह कि इससे उनके बेटे पर बुरा असर पड़ता। इसलिए उन्होंने तलाक जैसा अहम फैसला लिया।

आशीष विद्यार्थी ने यह भी बताया, उन्हें अपने बेटे अर्थ को उनके तलाक के बारे में बताना थोड़ा मुश्किल था। हालांकि उनका बेटा अभी भी बात को एक्सेप्ट नहीं कर पा रहा है कि उसके माता-पिता इतने सालों साथ रहने के बाद अलग हो गए हैं।

उन्होंने अपने बेटे को जब अपने तलाक के बारे में बताया, तो सबसे पहले उसको कहा कि इस शादी को अब बचाया नहीं जा सकता। यह बहुत मुश्किल है। उन्होंने अर्थ को पहले अपने भरोसे में लिया और और बेटे को समझाया कि इस बात का उन्हें बेहद अफसोस है।

एक्टर ने येह भी कहा कि बेटे से इस बारे में बात करना बहुत मुश्किल था लेकिन मैं उसे सलाम करता हूं कि वह अभी भी इस पर विचार कर रहा है और मुझे याद है उसने कहा था कि आप दोनों इसे हल कर रहे हो और इस सिचुएशन को उलझाने से बेहतर उसे समझने की कोशिश कर रहे हो। हालांकि वह भी अपनी अपने आपको तैयार कर रहा है।

बताते चलें,आशीष विद्यार्थी ने कोलकाता की फैशन एंटरटेनर रूपाली बरुआ से शादी की है, जिनका अपना टेक्सटाइल का बिजनेस है। अपने तलाक के बारे में राजोशी बरुआ का कहना है कि आशीष ने मुझे कभी धोखा नहीं दिया, फिर चाहे भले लोग कुछ भी सोच रहे हो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X