57 की उम्र में क्यों बने दुल्हा, वीडियो शेयर करके आशीष विद्यार्थी ने दिया बयान, दुल्हन के बारे में की बात

Ashish Vidyarthi married

Ashish Vidyarthi married: मनोरंजन जगत के जाने माने दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 57 साल की उम्र में दूसरी शादी रुपाली बरुआ से करके सबको चौंका तो दिया था। इस शादी के बारें सुनकर हजारों लाखों लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी, अब इस सबको लेकर खुद अभिनेता ने एक वीडिया साझा किया और अपनी बात रखी है।

दरअसल बात ऐसी है कि, आशीष विद्यार्थी ने 57 साल की उम्र में दूसरी शादी असम की रुपाली बरुआ से शादी की है। अभिनेता ने कुछ करीबियों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की।

इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर बवाल काटने लगे। किसी ने उनकी उम्र तो कोई रुपाली पर सवाल करता नजर आया। अब आशीष ने अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है।

आशीष विद्यार्थी ने इंस्टाग्राम वीडियो शेयर कर लोगों के सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने वीडियो में कहा कि, हम सबकी अलग-अलग जिंदगी है और जरूरतें भी अलग हैं। सबके पास अलग-अलग अवसर भी हैं। सब अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी रहे हैं।

मगर एक चीज कॉमन है, हम सभी अपनी जिंदगी को खुशी खुशी जीना चाहते हैं। ठीक ऐसे ही, मेरी जिंदगी में 22 साल पहले पिल्लो आईं। हम दोनों ने एक दोस्त की तरह अच्छे से बिताया।

उन्होंने आगे कहा 22 साल की जर्नी के दौरान ढाई साल या दो साल पहले हमें लगा कि भविष्य की तरफ देखने पर चीजें अलग-अलग लगी। जिसे दूर करने की भी हमने कोशिश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

हम दिखावे के लिए एक दूसरे के साथ नहीं रहने का ढोंग नहीं कर सकते थे। जिसके बाद हमने अलग होने का सोचा। मैं जिंदगी की इस राह में अकेले नहीं रहना चाहता। इस बीच मुझे रुपाली बरुआ मिलीं।एक साल से हम लोग बातचीत करते आए हैं।

फिर मुझे लगा कि मैं उनके साथ जिंदगी बिताना चाहता हूं। मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहता था। इसीलिए हमने शादी का फैसला लिया। 50 साल की रुपाली हैं तो मैं 60 का नहीं बल्कि 57 साल का हूं। उम्मीद करता हूं कि आपका आशीर्वाद बना रहेगा।

जैसे ही अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने वीडियो शेयर किया तो आग की तरह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस वीडियो को सुनने और देखने के बाद लोगों की राय थोड़ी अलग होती दिख रही है, वीडियो को देखकर लोग अभिनेता पर प्यार बरसा रहे हैं।

आपको बता दें कि आशीष विद्यार्थी ने 25 मई 2023 को असम की रहने वाली रुपाली बरुआ के साथ शादी की। दोनों की ये कोर्ट मैरिज थी। वहीं आशीष और उनकी पूर्व पत्नी राजोशी ने करीब 7 महीने पहले तलाक की अर्जी डाली थी।अभिनेता की दूसरी शादी की खबरें वायरल होने के बाद पहली पत्नी ने सोशल मीडिया के जारिए अपना रियक्शन दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X