Ashish Vidyarthi- पहली पत्नी से तलाक पर आशीष विद्यार्थी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'ये बहुत तकलीफदेह था'

अभिनेता आशीष विद्यार्थी जो कि इस वक्त 57 साल के हैं और अपनी दूसरी शादी को लेकर खबरों का हिस्सा हैँ। लगातार लोग उनपर बात कर रहे हैं, कुछ निगेटिव हैं तो कुछ पॉजिटिव। ऐसे में अभिनेता ने अपनी पहली पत्नी और तलाक को लेकर कुछ कहा है जो कि चर्चा में हैं।
आशीष का कहना था कि इन सालों के बाद अपनी पहली पत्नी से अलग होना उनके लिए काफी तकलीफ देने वाला था। अभिनेता का ये बयान आपको पसंद आने वाला है। उन्होने कहा कि, "हमने इसके बारे में सोचा और महीनों तक एक दूसरे के साथ काम किया।
और अंतत: जब हमने देखा कि यह काम नहीं कर रहा है... (हम एक निर्णय पर पहुंचे)। यह रातोंरात लिया गया फैसला नहीं था..." आशीष विद्यार्थी इस दौरान टेलीग्राफ से बात कर रहे थे। इसके अलावा उनका कहना था, "मैं उससे किसी भी तरह से नफरत नहीं कर सकता। पीलू और मैं एक शानदार शादी की शानदार यादों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
लोगों को पसंद आया स्टेटमेंट
मैंने पीलू को कभी अपने बेटे की मां की तरह नहीं जोड़ा। पीलू मेरी दोस्त है..." आशीष विद्यार्थी का ये बयान अब लोगों को पसंद आ रहा है। अभिनेता की दूसरी पत्नी की बात करें तो उनका नाम रूपाली बरुआ है।
वो 50 साल की हो चुकी है और अभिनेता उनसे 10 साल बड़े हैं। इतना ही नहीं वह रहने वाली गुवाहाटी की है और कोलकाता में उनका एक फैशन स्टोर भी स्थित है। रुपाली और आशीष दोनों की लव स्टोरी भी एक फैशन स्टोर से ही शुरू हुई। अब देखना ये है कि दोनों लोग कितना आगे जाते हैं और उनका रिश्ता कैसे चलता है। फिलहाल आशीष लगातार काम कर रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











