रोड एक्सीडेंट का शिकार हुए आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी, वीडियो शेयर कर एक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर यूं तो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। कभी वह अपने मिनि व्लॉग्स की वजह से चर्चाओं में आ जाते हैं तो कभी वह अपने प्रोजेक्ट्स की वजह से। लेकिन फिलहाल तो वह एक एक्सीडेंट की वजह से चर्चाओं में हैं। जी हां, एक्टर सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। वहीं अब एक्टर ने एक वीडियो शेयर करके हेल्थ अपडेट दिया है।

Ashish Vidyarthi

आशीष विद्यार्थी ने दिया हेल्थ अपडेट

दरअसल आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी शुक्रवार की रात डिनर के लिए निकले थे, लेकिन देर रात जैसे ही दोनों बाहर निकले और गुवाहटी सड़क क्रॉस कर रहे थे तभी एक बाइक वाला बड़ी ही तेज रफ्तार में आया और कपल को टक्कर मार दी। जिस वजह से दोनों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मौके पर ही गीटनगर पुलिस पहुंचीं घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती किया। गुवाहटी मेडिकल कॉलेज में बाइक सवार का इलाज चल रहा है।

चिंता की बात नहीं है हम ठीक हैं

वहीं बता दें कि हाल ही में आशीष विद्यार्थी ने लाइव आकर फैन्स को हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने फैन्स को बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों ठीक हैं। बस हम दोनों को ही मामूली चोटें आई हैं। आशीष ने आगे बताया कि उनकी पत्नी को एहतियात के लिए मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है, लेकिन चिंता की कोई भी बात नहीं है। हम दोनों को ही चोटें आई है, लेकिन हम बिना किसी सहारे के चल फिर सकते हैं और खड़े हो सकते हैं।

होश में आया बाइक सवार

आशीष विद्यार्थी ने बताया कि मैं आप लोगों के लिए वीडियो बना रहा हूं क्योंकि न्यूज चैनल पर अलग-अलग तरह की बातें चल रही हैं। हम दोनों ठीक हैं। बात रही बाइक सवार की तो पुलिस ने उसके बारे में हमसे जानकारी भी ली। साथ ही यह भी बताया कि अब उसे होश आ चुका है। इसी के साथ ही एक्टर ने रिक्वेस्ट की कि आप लोग इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें जिससे लोगों को पता चल सके कि हम दोनों ही ठीक हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ashish vidyarthi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X