'रोज पारो बदलता है..' 'देवदास' टाइटल देने पर आशीष नेहरा ने खोली हार्दिक पांड्या की पोल, Video Viral

Ashish Nehra on Hardik Pandya: कुछ समय आशीष नेहरा और हार्दिक पांड्या आईपीएल में गुजरात टाइटंस के जुड़े रहे थे लेकिन अब पांड्या वापस मुंबई इंडियंस में आ चुके हैं। आशीष नेहरा ने हाल ही में मजाक मजाक में हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड्स को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि चर्चा में है।

Ashish Nehra

इस दौरान आशीष नेहरा और हरभजन सिंह किसी पॉडकास्ट में थे और सवाल पूछा गया था कि इस वक्त इंडियन क्रिकेट टीम में देवदास कौन है? हरभजन सिंह ने इसपर हार्दिक पांड्या का नाम लिया था और इसपर आशीष नेहरा ने हार्दिक की चुटकी ली थी।

जी हां, ''आशीष नेहरा कहते हैं, देवदास कैसे, वो तो हर रोज पारो बदलता है मैने सुना है।'' इसके बाद वहां बैठे सभी लोग हंसना शुरु कर देते हैं। बता दें कि ये सवाल हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने किया था और वो भी हंसती हुई नजर आ रही है। आशीष नेहरा का ये जवाब काफी वायरल हो रहा है लेकिन अभी हार्दिक की तरफ से इस वीडियो पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

मिहिका शर्मा को कर रहे हैं डेट

हार्दिक पांड्या का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है। उन्होने नतासा स्तांकोविक से अफेयर के बाद शादी की थी लेकिन वो शादी ज्यादा नहीं चली। उनका एक बेटा भी है जो कि नतासा के पास है। नतासा से तलाक के बाद फिर से उनका नाम कुछ लोगों के साथ जुड़ा लेकिन इस वक्त वो मिहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। देखने वाली होगी कि आने वाले वक्त में कब उनको अपना हमसफर बनाते हैं। हार्दिक पांड्या फिलहाल टी-20 वर्ल्डकप को लेकर खबरों में हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''जब भी नेहरा जी बोलते हैं, तो हिचकिचाहट अपने आप चार्ट से बाहर निकल जाती है।'' एक ने लिखा, ''गलत नहीं बोला बस खोल दी पोल नेहरा जी ने।'' एक ने लिखा, ''हार्दिक पांड्या ने आशीष नेहरा के मोबाइल फोन से भी ज़्यादा लड़कियाँ बदलीं।'' एक ने लिखा, ''हमें नेहरा जी का पॉडकास्ट चाहिए हाहाहाहा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: hardik pandya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X