'भूतनाथ' में आशीष चौधरी की टक्कर अब अमिताभ और शाहरूख से
हाल ही में प्रदर्शित इंद्र कुमार की फिल्म 'धमाल' में आशीष चौधरी की भूमिका को बेहद सराहा गया है. आशीष चौधरी को कामेडी रोल में महारत हासिल है. यही वजह है कि उनके पास कई फिल्मों के आफर हैं. निर्माता रवि चोपड़ा ने उन्हें फिल्म 'भूतनाथ' के लिए साइन किया है जिसमें उनकी महत्वपूर्ण कामेडी भूमिका है. सबसे प्रमुख बात यह है कि फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी हैं.
आशीष कहते हैं कि अमिताभ बच्चन की अभिनय प्रतिभा ईश्वरीय देन है. शूटिंग के समय अमिताभ की अभिनय क्षमता से मुकाबला करना आसान नहीं है लेकिन उनके पास होने से कोई भी कलाकार जितना संभव है उतना अच्छा अभिनय कर लेता है. आशीष ने टीवी एक्ट्रेस समिता बंगारगी से विवाह किया है और वे अपनी विवाहित जिंदगी से पूरी तरह संतुष्ट हैं. समिता ने का फैशन डिजायनिंग का व्यवसाय भी है और इसमें आशीष अपनी पत्नी की सहायता भी करते हैं.अमिताभ के साथ अभिनय करने का उनका पहले से ही सपना रहा है.
;

Click it and Unblock the Notifications











