एक्टर आशीष चौधरी ने किया अपनी बहन को याद, 26/11 आतंकी हमले में गंवाई थी जान
आज से 11 साल पहले, एक भयानक आतंकी हमले के बाद पूरी मुंबई दहल गई थी और इस आतंकी हमले ने कई लोगों की ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल दी थी। उन्हीं में से एक थे एक्टर आशीष चौधरी जिनके लिए ये हमला भूल पाना असंभव है।
एक्टर आशीष चौधरी ने इस हमले में अपनी बहन मोनिका छाबड़िया और उनके पति अजीत छाबड़िया को खो दिया था। उस समय मोनिका और अजीत के दोनों बच्चे 6 और 11 साल के थे।

आशीष ने एक पोस्ट शेयर किया जहां उन्होंने अपनी बहन के साथ अपनी ढेरों तस्वीरें शेयर की थीं। जब तक मुंबई के ट्राइडेंट होटल और ताज होटल में कार्यवाही चल रही थी हर किसी को उम्मीद थी कि लोग सुरक्षित बाहर निकलेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











