130 किलो के आशीष चंचलानी ने 6 महीने में ऐसे किया ट्रासफॉर्मेशन, तब जाकर दीवानी हुई एली अवराम

Ashish Chanchalani Weight Loss Transformation

Ashish Chanchalani Weight Loss Transformation: आशीष चंचलानी जो अपने मजेदार वीडियो और कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम के साथ अपने रिलेशन को ऑफिशियल करने को लेकर छाए हुए हैं। एली अवराम के साथ रिलेशन के बीच आशीष चंचलानी की फिटनेस और उनका ट्रांसफॉर्मेन भी खूब चर्चाओं में है। आशीष चंचलानी ने सिर्फ 6 महीनों में 40 किलो वजन कम करके सभी को हैरान कर दिया है। यह दिखाता है कि अगर आप ठान लें तो कुछ भी मुश्किल नहीं है।

कैसा रही आशीष की वेट लूट ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी?

आशीष चंचलानी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया कि वजन कम करने का यह सफर उनके लिए आसान नहीं था। उन्हें कई सालों की प्लानिंग और इमोशनल ब्रेकडाउन से गुजरना पड़ा। आशीष ने खुलासा किया कि वह पहले 130 किलो के थे और काफी समय से वजन कम करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे थे।

आखिरकार, उन्हें समझ आया कि उन्हें अपना वजन कम करना ही होगा। पिछले कुछ महीनों से उन्होंने खुद पर बहुत काम किया और इसका नतीजा यह है कि उनका फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। उन्होंने अपने 30 के दशक में खुद को पूरी तरह से फिट कर लिया है।

आशीष का डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन:

आशीष ने अपने डाइट प्लान और फिजिकल एक्टिविटी के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने काफी न्यूट्रिएंट-रिच खाना खाया। उनकी डाइट में हाई प्रोटीन और हेल्दी फैट्स शामिल थे, जबकि उन्होंने कार्ब्स को कम किया।

* नाश्ते में: 6 अंडे और प्रोटीन रिच ऑमलेट के साथ स्प्राउट्स।

* दोपहर के खाने में: 200 ग्राम ग्रिल्ड चिकन और 1 रोटी। इसके अलावा, खीरे और अजवाइन (सेलेरी) का जूस।

* शाम में: 6 बजे प्रोटीन ड्रिंक।

* रात के खाने में: चिकन। उन्होंने रात के खाने में रोटी खाने से परहेज किया और पोर्शन कंट्रोल पर भी काफी ध्यान दिया।

आशीष ने बताया कि वह अपने चीट डे पर गुलाब जामुन और रसमलाई भी खाते थे, जिससे पता चलता है कि उन्होंने अपनी पसंद की चीजों को पूरी तरह से नहीं छोड़ा, बल्कि उन्हें संतुलन में रखा।

फैंस का रिएक्शन और आशीष का करियर:

आशीष चंचलानी के ह्यूमर के तो फैंस पहले से ही दीवाने थे, लेकिन अब उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर लोग और भी खुश हैं। सोशल मीडिया पर उनके वजन घटाने की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस उनकी कड़ी मेहनत और लगन की तारीफ कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ashish chanchlani bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X