करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं Ashish Chanchlani, इंजीनियर बनने चले थे लेकिन फिर ऐसी किस्मत पलटी कि...

Ashish Chanchlani

Ashish Chanchlani Net worth: जब बात भारत के सबसे मजेदार और चहेते यूट्यूबर की आती है, तो आशीष चंचलानी का नाम सबसे पहले ज़ुबान पर आता है। उनका अंदाज, उनकी कॉमिक टाइमिंग और हर मिडिल क्लास फैमिली की सिचुएशन को मजेदार अंदाज में पेश करने का तरीका उन्हें खास बनाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कॉमेडी का धुरंधर पहले इंजीनियर बनकर कॉर्पोरेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाने चला था?

आइए, एक नजर डालते हैं उस लड़के की कहानी पर जो यूट्यूब की दुनिया का बेताज बादशाह बन बैठा।

एक आम लड़के की खास शुरुआत

8 दिसंबर 1993 को महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जन्मे आशीष, बचपन से ही फिल्मों और एक्टिंग के शौकीन थे। उनके घर का माहौल ही कुछ ऐसा था- पापा अनिल चंचलानी अशोक मल्टीप्लेक्स चलाते हैं और मम्मी दीपा चंचलानी फाइनेंस में हैं। फिल्मों से नाता शायद विरासत में मिला और यही शौक आगे चलकर जुनून बन गया। आपको बता दें, आशीष की बहन मुस्कान चंचलानी भी यूट्यूब पर कंटेंट बनाती हैं।

आशीष की पढ़ाई-लिखाई

आशीष ने नवी मुंबई के दत्ता मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की थी। लेकिन मन तो बस कैमरे के सामने रहने का था। आखिरकार उन्होंने पढ़ाई को किनारे रखा और यूट्यूब को अपना करियर बना लिया।

2009 में चैनल बना, लेकिन पहला वीडियो 2014 में आया। बस फिर क्या था, एक के बाद एक वीडियो वायरल होते गए और 2016 तक उन्होंने भारत के सबसे तेजी से उभरते यूट्यूबर के रूप में अपनी पहचान बना ली।

YouTube का सफर

उनके चैनल Ashish Chanchlani Vines पर आज 2.9 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उनका हर वीडियो जैसे लोगों की जिंदगी से जुड़ा हुआ होता है, जैसे- मम्मी की डांट, दोस्तों की मस्ती, रिश्तों में उलझन और उस पर आशीष के एक्सप्रेशन- एकदम लाजवाब। आज उनकी पहचान सिर्फ एक कॉमेडियन के तौर पर नहीं है, बल्कि वो एक डिजिटल सुपरस्टार बन चुके हैं।

आशीष की नेटवर्थ

2025 तक आशीष की कुल संपत्ति करीब 29 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनका यूट्यूब चैनल हर महीने 14 से 20 लाख रुपये की कमाई करता है। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, इवेंट्स और लाइव कॉन्सर्ट से भी उनकी कमाई जबरदस्त है।

कारों के शौकीनॉ

आशीष फिलहाल अपने परिवार के साथ उल्हासनगर में एक खूबसूरत और आलीशान घर में रहते हैं। कार और बाइक्स का भी उन्हें काफी शौक है। उनके गैरेज में आपको ये गाड़ियां मिलेंगी:
रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 350cc - 1.7 लाख
टोयोटा फॉर्च्यूनर - ₹36 लाख
मारुति सुजुकी डिजायर - ₹8 लाख

आशीष की कॉन्ट्रोवर्सी

2025 की शुरुआत में आशीष का नाम एक विवाद में भी आया था। India's Got Latent नाम के एक शो में उन्होंने और कुछ दूसरे यूट्यूबर्स ने हिस्सा लिया था, जिनमें रणवीर अल्लाहाबादिया, समय रैना और भी कई लोग शामिल थे। रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से ऐसा अश्लील सवाल पूछ लिया, जिस पर बवाल मच गया और FIR तक दर्ज हो गई।

More from Filmibeat

Read more about: ashish chanchlani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X