हार्दिक पांड्या की एक्स एली अवराम ने आशीष चंचलानी की बाहों में किया रिलेशन का ऐलान, दोस्त बोले- ये अच्छा चले..

Ashish Chanchlani Elli AvrRam Relationship: यूट्यूबर और कॉमेडियन आशीष चंचलानी और एक्ट्रेस एली अवराम ने सोशल मीडिया पर अपनी एक खूबसूरत सी तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने रिलेशन का ऐलान किया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया है जिसमें आशीष एली को बाहों मे उठाए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं एली बेहद खुश दिखाई द रही हैं और उनके हाथों में गुलाब के फुलों का बुके है।
आशीष ने कैप्शन में लिखा, 'फाइनली।' आशीष के पोस्ट करते ही कुछ लोग खुश हैं तो कुछ उनसे सवाल करने लगे हैं। तस्वीर शेयर होते ही, कई फैंस और दोस्तों ने इस पर रिएक्शन दिया और पूछा कि क्या आशीष चंचलानी अपने रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि कर रहे हैं। कई लोगों के अलावा, एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी कमेंट बॉक्स में लाल दिल वाले इमोजी शेयर किए। पुलकित सम्राट ने भी लिखा, 'बधाई हो।' इसके साथ ही आशीष के खास दोस्त कुणाल ने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि ये अच्छा चले।" सेलेब्स के साथ साथ फैंस और नेटिजंस को भी ये जोड़ी काफी अच्छी लग रही है।
बता दें, इस साल की शुरुआत में ही आशीष और एली के अफेयर की चर्चा शुरू हो गई थी। दोनों को फरवरी 2025 में हुए एक इवेंट में एक साथ देखा गया था, तभी से इनके रिश्ते की खबरें सामने आने लगी थी। हालांकि अभी तक दोनों ने खुलकर अपने रिलेशनशिप की बात नहीं मानी है, तो हो सकता है यह किसी नए प्रोजेक्ट या फिल्म का हिस्सा भी हो।
अगर बात करें काम की तो एली अवराम हाल ही में फिल्म 'बी हैप्पी' में नजर आई थी। इससे पहले वह 'गुडबाय' और 'गणपथ' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं आशीष चंचलानी को तो हर कोई उनके मजेदार वीडियो और यूट्यूब शॉर्ट्स के लिए जानता है।
एली एवराम मूल रूप से स्वीडन-ग्रीक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। हालांकि, उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। एली को साल 2013 में आए रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' से अपने करियर में असली पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने टीवी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 7' में भी हिस्सा लिया। वहीं एली का नाम कई हार्दिक पंड्या और सलमान खान से भी जुड़ चुका है। हालांकि, उन्होंने कभी इन अफवाहों पर भी रिएक्ट नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications











