आशीष चंचलानी ने खुद लाइव में आकर कहा- 'पागल कुत्ते ने नहीं काटा कि मैं ऐली को डेट करूं'

Ashish Chanchalani On Dating Eli AvrRam: आशीष चंचलानी और एली अवराम की एक साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज देखकर सोशल मीडिया पर इस बात की जोरदार चर्चा शुरू हो गई थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खासकर वह तस्वीर जिसमें आशीष ने एली को गोद में उठाया और कैप्शन में लिखा "Finally ❤️", फैंस को लगा कि उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।
आशीष ने किया रोमांटिक पोस्ट
इन पोस्ट्स के बाद दोनों को सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां मिलने लगीं। कुछ ही समय बाद इस बात का खुलासा हुआ कि यह सब सिर्फ उनके नए म्यूजिक वीडियो 'चंदनिया' के प्रमोशन का हिस्सा था। असल में, आशीष और एली ने एक प्रमोशनल स्ट्रैटेजी के तहत रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं, जिससे लोगों का ध्यान गाने पर जाए।
'पागल कुत्ते ने नहीं काटा'
गाने के रिलीज़ होते ही दोनों ने इंस्टाग्राम लाइव आकर लोगों को बताया कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच कोई अफेयर नहीं है। आशीष ने मजाक में कहा, "मैं एली अवराम को डेट नहीं कर सकता। मुझे किसी पागल कुत्ते नहीं काटा है," और यह भी कहा कि एली के साथ काम करना उनके लिए आसान नहीं था।
हालांकि, इस मजाक का एक पॉजिटिव नहीं बल्कि एक नेगेटिव असर भी देखने को मिला, एली अवराम को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने आशीष से यह भी सवाल किया कि वे अपनी को-स्टार का डिफेंस क्यों नहीं कर रहे।
'सिर्फ अच्छे दोस्त हैं'
इस पर आशीष ने सख्ती से कहा कि जो लोग गंदे कमेंट्स कर रहे हैं, वे उनके असली फॉलोअर्स नहीं हैं और ना ही वे या उनके फैंस ऐसी सोच को सपोर्ट करते हैं। इस तरह, यह साफ हो गया कि डेटिंग की सारी बातें सिर्फ एक मजाक और प्रमोशनल एक्टिविटी थीं। हकीकत में, आशीष और एली सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और 'चंदनिया' के प्रमोशन के लिए उन्होंने यह नाटक किया था।


Click it and Unblock the Notifications











