इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद के बाद इमोशनल हुए आशीष चंचलानी वीडियो शेयर कर बोले- लड़ लेंगे...

Ashish Chanchlani

India's Got latent Controversy: समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में अश्लील कॉमेडी करने की वजह से रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, समय रैना, अपूर्वा मुखीजा समेत अन्य और दो लोगों पर अलग-अलग स्टेट में केस दर्ज हुआ था। बीते दिन कोर्ट की सुनवाई थी जिसमें कोर्ट ने रणवीह इलाहाबादिया को अपना पॉडकास्ट फिर से शुरू करने की इजाजत मिल गई है।

वह अपने शो को फिर से शुरू कर सकते हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि वह कुछ भी ऐसा नहीं करेंगे जिससे किसी को आपत्ति हो आपका वीडियो हर उम्र का व्यक्ति देख सके इस दायरे में रहकर शो शुरू कर सकते हैं।

आशीष चंचलानी ने शेयर किया वीडियो
वहीं इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद में फंसे आशीष चंचलानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में आशीष चंचलानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें देखा जा सकता है कि आशीष चंचलानी इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। साथ ही वह अपने चाहने वालों को शुक्रिया कर रहे हैं कि वह उसके साथ टफ समय में भी साथ खड़े रहे साथ ही में उन्होंने अपने चाहने वालों से यह अपील भी की है। चलिए जानते हैं कि क्या कहते हैं कि आशीष चंचलानी।

आशीष चंचलानी ने इमोशनल होकर कही ये बात
आशीष चंचलानी ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह लिखते हैं- 'हैल्लो दोस्तों आप सभी कैसे हैं ? आप लोगों के मैसेज पढ़े मैंने...चल रहा है। मैंने सोचा कि पहले स्टोरी पर जाकर आपसे बात करता हूं, लेकिन जब स्टोरी शुरू की तब समझ नहीं आया कि क्या कहूं...लड़ लेंगे इस हालात से भी देखें हैं ऐसे टफ टाइम। इसमें से भी कुछ नया सीख लेंगे। मैं बस रिक्वेस्ट करता हूं आप सभी से मेरी फैमिली और मुझे अपनी प्रेयर्स में रखना। जब भी हम वापस आए, मैं वापस आऊं। काम थोड़ा अभी इधर उधर हो गया है, लेकिन जब भी मैं आऊं तो सपोर्ट करना। हम कड़ी मेहनत करेंगे।' आपको बता दें कि आशीष चंचलानी अभी भी चल रहे विवाद पर पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट को याचिका दी हुई है।

More from Filmibeat

Read more about: ashish chanchlani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X