Elli AvrRam से भरा आशीष चंचलानी का मन ? बोले- मन करता है तुम्हें धक्का दे दूं...VIDEO

Ashish Chanchlani

Ashish Chanchlani Video: फेमस यूट्यूबर आशीष चंचलानी वैसे तो अपने मजेदार वीडियोज़ की वजह से आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं, लेकिन इन दिनों तो वह अपने रिलेशनशिप को लेकर लाइमलाइट में हैं। दरअसल आशीष चंचलानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर एली अबराम संग एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह एली को अपनी गोद में उठाए दिखे। इसी के साथ एली के हाथ में फूलों का गुलदस्ता था। इतना ही काफी नहीं था कि आशीष ने इस फोटो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में फाइनली और हार्ट इमोजी भी बनाया जिसे देखने के बाद यह तो कंफर्म हो गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

क्या सच में रिलेशनशिप में हैं आशीष और एली
बता दें कि आशीष चंचलानी और एली के रिलेशनशिप की खबर को सुनकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए जहां कुछ लोग तो इस रिश्ते से खुश नजर आए वहीं कुछ लोगों ने आशीष को रिश्ते से दूरी बनाने की सलाह दी किसी ने कहा कि ये रॉन्ग नंबर है तो वहीं किसी ने बॉडी काउंट को लेकर बात कही। हालांकि अभी तक ना तो आशीष चंचलानी का इस ट्रोलिंग पर कोई जवाब आया है और ना ही एली ने अभी कुछ कहना बेहतर समझा है।

एली को धक्का देना चाहते हैं आशीष
लेकिन फिलहाल तो दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आशीष और एली साथ में हैं। आशीष कहते हैं कि 'मैम मैं आशीष आपका स्पॉट बॉय अगर आपको किसी भी चीज की जरूरत होती है तो आप मुझे बताएं। इसके बाद एली आशीष से अपनी कैप एडजस्ट करने के लिए कहती हैं। इसके बाद अशीष एली से कहते हैं कि क्या मैं तुम्हें इस पुल से धक्का दे सकता हूं। आशीष की इस बात को सुन एली जोर से हंसने लगती हैं।'

वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि आशीष के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्यों प्रिटेंड कर रहे हो अब बता भी दो सच्चाई तो वहीं दूसरे ने लिखा-भाई इन सबके बाद अगर आपका गाना आया और ये फ्रैंक निकला तो भरोसा उठ जाएगा। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-अभी भी समय है संभल जाए भाई।

More from Filmibeat

Read more about: ashish chanchlani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X