शूटिंग के दौरान आशिकी एक्टर राहुल रॉय को Brain Stroke, नानावटी अस्पताल में भर्ती
मशहूर आशिकी एक्टर राहुल रॉय अपनी अगली फिल्म LAC की शूटिंग कारगिल में कर रहे थे। इस दौरान, राहुल रॉय को Brain Stroke पड़ गया। आनन फानन में उन्हें मुंबई लाया गया है और नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अगर डॉक्टरों की मानें तो राहुल की हालत अब थोड़ी ठीक है और वो रिकवर कर रहे हैं। लेकिन उनकी तबीयत फिलहाल सुधरने में काफी समय लगेगा।

राहुल की तबीयत की स्थिति सुनने के बाद फैन्स लगातार उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। राहुल को दो दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
राहुल LAC नाम की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं जिसे नितिन कुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म को चित्रा वकील शर्मा और निवेदिता बसु मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











