#PictureShuru: बॉलीवुड का टॉप ब्लॉकबस्टर सीक्वल...पार्ट 3 शुरू...देखिए तस्वीरें
काफी समय से आशिकी 3 चर्चा में है। प्रोजेक्ट की शुरूआत हुई ऋतिक रोशन और कंगना रनौत से लेकिन फिर उनका ब्रेकअप और बहुत कुछ हुआ। अब एक बार फिर आशिकी 3 की तैयारी शुरू हो चुकी है और आप खुश हो जाइए!
बॉलीवुड में इस साल सीक्वलों की बहार आ चुकी है। जहां हम आपको इस साल के 10 धमाकेदार सीक्वल के बारे में बता ही चुके हैं, वहीं कई सीक्वल अपनी तैयारी शुरू कर रहे हैं।
आशिकी 3 एक ऐसी फिल्म थी जिसका इंतज़ार सबको था। लेकिन ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के तमाशे के बाद फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट को हाल ही में विशेष फिल्म्स के ऑफिस के बाहर देखा गया।

इस तस्वीर को देख माना जा रहा है कि फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है। वैसे जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि मुनाफे के लिहाज़ से आशिकी 2 बॉलीवुड का आज तक का सबसे हिट सीक्वल है। फिल्म ने 612% प्रॉफिट कमाया था।
आशिकी 2 का बजट केवल 9 करोड़ था और फिल्म ने करीब 109 करोड़ का बिज़नेस किया था। फिल्म के गाने हर किसी की प्लेलिस्ट में लूप पर चलते थे और यही कारण है कि अब फैन्स आशिकी 3 का इंतज़ार कर रहे है
वैसे भी आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रियल लाइफ लव स्टोरी को परदे पर देखने के लिए फैन्स भी काफी ज़्यादा उत्साहित हैं। अब देखना है कि फैन्स को आशिकी 3 कब देखने को मिलती है।
हालांकि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म की झलक बार बार देखो के प्रमोशन के दौरान दी थी। वैसे 2017 में भी आपको रोमांस के 12 फ्लेवर मिलेंगे -


Click it and Unblock the Notifications












