..................... Ashiqui 3 in touble after saiyaara success, movie script will change, Anurag basu tell the truth - Hindi Filmibeat

सैयारा की सफलता से लगा आशिकी 3 को झटका, फिर से लिखी जाएगी फिल्म की कहानी ? अनुराग बासु ने बचाई सच्चाई

Ashiqui 3

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सैयारा जब से बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है तब से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को लेकर लोगों का रिस्पांस बहुत ही शानदार आ रहे हैं। हर कोई मोहित सूरी के काम की तारीफ कर रहा है। वहीं दूसरी ओर फिल्म में नजर आने वाली फ्रेश जोड़ी फैन्स का दिल जीत रही है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है।

लेकिन इस फिल्म के बाद से कई लोगों को यह लग रहा है कि आशिकी 3 को झटका लग सकता है। क्योंकि दोनों ही फिल्मों में रॉक स्टार और प्रेम कहानी है। सैयारा की सफलता से बाद यह कहा जा रहा है कि कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की अपकमिंग फिल्म की स्क्रिप्ट चेंज की जा रही है। आशिकी 3 की कहानी को दोबारा लिखा जा रहा है। जिस वजह से हो सकता है कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो। आशिकी 3 की स्क्रिप्ट को लेकर चर्चे काफी चेज हो गए हैं। वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बासु ने इस बारे में खुलकर बात की है।

अनुराग बासु ने मिड डे से बात करते हुए कहा- 'मोहित और मैं काफी करीब हैं। मैं उनकी फिल्म की सफलता से खुश हूं। हमारी फिल्मों में बस यही समानता है कि दोनों ही फिल्मों में एक रॉक स्टार है। बाकी दोनों ही कहानियां बहुत अलग हैं।' अनुराग बासु कहते हैं कि मेरी फिल्म में लड़की को डिमेंशिया या कोई और बीमारी नहीं है। मुझे पता था कि सैयारा में लड़की को अल्जाइमर होता है। इसलिए मैंने इसे दोहराना जरूरी नहीं समझा।

अनुराग ने बताया कि फिल्म की 40 % तक शूटिंग हो चुकी है। फिल्म के अगले शेड्यूल में कार्तिक एक दम क्लीन शेव में दिखेंगे। फिलहाल तो वह इस समय अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। एक समय पर एक फिल्म के साथ लगे रहना ही एक चुनौती है। अब हम अपने गले फेज की तैयारी करने जा रहे हैं।

Read more about: aashiqui 3 saiyaara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X