एक साफ सुथरी फिल्म होगी आशिकी 2: महेश भट्ट

आशिकी 2 के बारे में बताते हुए महेश भट्ट ने कहा मेरा दिल कबसे मुझसे पूछता रहता था कि क्यों मैं सिर्फ मर्डर 2 जिस्म 2 जैसी कामोत्तेजक फिल्में ही क्यों बना रहा हूं, दिल है कि मानता नहीं जैसी फिल्में जैसी मैं पहले बनाता था, मोहित सूरी अब मेरे उन सवालों के जवाब में ये फिल्म बना रहै है। मैं जानता हूं कि बहुत लंबा समय गुजर चुका है, यह फिल्म 1990 में आइ थी और अब फिर से आएगी।
लेकिन ये मेरे हाथों में नहीं है जैसा फिल्ममेकर चाहते हैं। इसलिए राज 2, मर्डर 2 जैसी फिल्में बनाने के बाद अब मोहित सूरी मासूम और दिल को छू लेने वाले प्यार के वर्जिन क्षेत्र में कदम रख रहे हैं जिसे परिवार भी देख सके। ये मोहित का फैसला है।
आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर नज़र आएंगे। श्रद्धा कपूर ने लव का दि एंड से और आदित्य ने दो साल पहले फिल्म चेस से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।
आशिकी 2 के बारे में बताते हुए महेश भट्ट ने कहा मैं कहना चाहता हूं कि ये फिल्म यू कैटेगरी की होगी। ए या /ए कैटगरी की नहीं..ये कोई व्यस्क फिल्म नहीं होगी। क्योंकि चीजें बहुत मैच्योर हो चुकी है।
आशिकी को रिलीज हुए दो दशक हो चुके हैं लेकिन आज भी राहुल रॉय और अनु अग्रवाल अपनी पहली फिल्म के लिए जाने जाते हैं। भट्ट साहब ने ये भी कहा "ये बिल्कुल नयी फिल्म होगी एक बहुत ही अनोखी प्रेम कहानी के साथ।"


Click it and Unblock the Notifications











