आशिकी 2 सिंगर अंकित तिवारी गर्लफ्रैंड के रेप मामले में गिरफ्तार

Ankit Tiwari
आशिकी 2 के मेन लीड सिंगर अंकित तिवारी पर अपनी ही गर्लफ्रैंड के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए जाने की खबर है। उनकी गर्लफ्रैंड ने अंकित तिवारी और उनके भाई अंकुर तिवारी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दोनों भाइयों को हिरासत में रखा गया है। पुलिस ने हालांकि इस खबर की पुष्टि की है लेकिन उन्होंने इस केस को लेकर किसी भी तरह की जानकारी मीडिया को देने से इंकार किया है।

8 मई की सुबह लोग उस वक्त हैरान रह गये जब पुलिस एक रेप मामले की छानबीन करने के दौरान आशिकी 2 के मुख्य सिंगर अंकित तिवारी और उनके भाई अंकुर तिवारी को पकड़कर वर्सोवा थाने ले गये। पहले तो लोगों को लगा कि कोई और मामला होगा लेकिन कुछ देर बाद जब मीडिया ने जांच की तो पता चला कि अंकित तिवारी ने अपनी ही गर्लफ्रैंड को बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए और उनके भाई अंकुर ने उस लड़की को धमकाया भी।

लडक़ी ने पुलिस में जाकर अंकित तिवारी और अंकुर तिवारी के खिलाफ मुकदमा दायर किया। लड़की के अनुसार अंकित ने उससे शादी का वादा किया था और अब उसने वो वादा तोड़ दिया। शक है कि शायद अंकित की गर्लफ्रैंड मां बनने वाली है। सुबह ही पुलिस उन्हें ढूंढती हुई उनके घर पहुंची। मीडिया ने जब अंकित तिवारी को फोन करके इस बारे में पूछताछ करनी चाही तो अंकित ने हंसते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। ये सब झूठ है। ज्ञात हो कि अंकित तिवारी बॉलीवुड के जाने माने सिंगर हैं और साथ ही हाल ही में उन्होंने कन्नड़ा में भी अपना डेब्यू किया है।

उनकी गर्लफ्रैडं के साथ काफी समय से उनके संबंध हैं औऱ दोनों कई बार शॉपिंग करते व साथ में ट्रिप पर जाते मीडिया को नज़र आए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X