म्यूसिकल ट्रीट होगी आशिकी 2

आशिकी फिल्म में 11 गाने थे और 'आशिकी 2' में पूरे 10 गानें होंगे। वनइंडिया ने आशिकी के गीतकार संदीप नाथ जी से बातचीत की और उनसे पूछा कि क्या आशिकी 2 के गाने भी आशिकी के म्यूसिकर इतिहास को दोहरा पाएंगे? संदीप नाथ जी ने कहा "ये भट्ट कैंप की फिल्म है जिनका एक म्यूजिकल इतिहास है, साथ ही टीसीरीज कंपनी भी इससे जुडी़ हुई है जो गाना ही तब सेलेक्ट करते हैं जब गाना बिल्कुल हटकर हो तो गानों का बेहतरीन होना तो लाजिमी है। गाने भी एक्स्ट्रा ओर्डिनरी है, धुन भी कुल मिलाकर ये फिल्म लोगों के लिए म्यूजिकल ट्रीट होगी।"
आशिकी 2 आदित्य राय कपूर और श्रृद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। इससे पहले आशिकी फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चली लेकिन फिल्म के संगीत ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दी। आज भी इस फिल्म के गाने लोगों के मुंह जुबानी याद हैं। उम्मीद है कि आशिकी 2 भी इस इतिहास को दोहरा पाएगी। मिलिये आशिकी 2 के गीतकार से


Click it and Unblock the Notifications











