आशा पारेख ने विवेक अग्निहोत्री पर साधा निशाना, कहा- 'इतना पैसा कमाया था, 50 करोड़ तो दे ही सकते थे'

Asha Parekh Slammed Vivek Agnihotri

Asha Parekh Slammed Vivek Agnihotri: दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। विवादास्पद फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माताओं को उनकी फिल्म से होने वाले भारी मुनाफे को कश्मीरी हिंदुओं के साथ साझा नहीं करने के लिए आड़े हाथों लिया है।

न्यूज 18 के एक कार्यक्रम में, अनुभवी एक्ट्रेस से 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी हालिया विवादास्पद फिल्मों पर उनके विचार पूछे गए। उन्होंने जवाब दिया, "मैंने पिक्चरें देखी नहीं हैं तो मैं किस विवाद पर बात करूं?" जब उनसे पूछा गया कि क्या ऐसी फिल्में बननी चाहिए आशा ने कहा, "अगर लोगों को पसंद है तो देखनी चाहिए ऐसी फिल्में।"

मेजबान ने कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' को कई लोगों ने देखा और ये फिल्म हिट हो गई। जिस पर, 81 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, "लोगो ने देखी द कश्मीर फाइल्स। मैं थोड़ा सा विवादास्पद बयान देना चाहती हूं। फिल्म के निर्माता ने 400 करोड़ रुपए कमाए तो उनको कितने पैसे दिए, जो हिंदू कश्मीरी है, जो जम्मू में रहते हैं, जिनके पास पानी नहीं है, बिजली नहीं है, उनको कितने पैसे दिए?

मेजबान ने कहा कि उन्होंने हाल ही में फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री के साथ बातचीत की और उनसे वही सवाल पूछा, जिस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरे पैसे नहीं कमाए। आशा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा, "उन्होंने पैसे कमाए हैं, ड्रिस्ट्रीब्यूटर का शेयर होगा, उनका शेयर होगा? चलो 400 करोड़ रुपये में से 200 करोड़ रुपये कमाए हैं, तो 50 करोड़ रुपये भी तो दे सकते थे ना? फिल्म के ₹400 करोड़ के कलेक्शन में से, वे कश्मीरी हिंदुओं की मदद के लिए ₹50 करोड़ दान कर सकते थे, है ना?"

अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी की प्रमुख भूमिकाओं वाली द कश्मीर फाइल्स 1990 के दशक में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म पिछले साल 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' और 'दृश्यम 2' के बाद तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी।

More from Filmibeat

Read more about: asha parekh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X