आशा पारेख बोलीं...पद्मावत में दीपिका पादुकोण के किरदार को इतिहास में याग रखा जाएगा...
दीपिका पादुकोण की पद्मावत ने रिलीजे के बाद से काफी अच्छी कमाई करना शुरु कर दिया है। करण सेना के हंगामें के बीच भी इस फिल्म को लोगो का अच्छा खासा रिसपॉंस मिल रहा है।
इसी बीच अभिनेत्री आशा पारेख का एक बयान आया है जो कि आपको चौका देगा। आशा पारेख ने बोला है कि पद्मावत में दीपिका पादुकोण के किरदार को इतिहास के पन्नों पर याद रखा जाएगा।

संजय लीला भंसाली ने कुछ दिनो पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी जिसमें आशा पारेख भी आई थी। फिल्म को देखने के बाद उन्होने बोला कि फिल्म के दौरान वो उसमें काफी खो गई थी।
उन्होने ये भी कहा कि फिल्म में दीपिका की सिर्फ एक्टिंग ही अच्छी नही है बल्कि इसमें उनका नृत्य भी काफी अच्छा है।


Click it and Unblock the Notifications











