..................... Asha Parekh Recalls Rajesh Khanna Craze Says Girls Used To Marry His Photographs - Hindi Filmibeat

राजेश खन्ना को पति मान फोटो से शादी रचा लेती थीं लड़कियां, ऐसा था सुपरस्टार का स्टारडम!

Rajesh Khanna Stardom: राजेश खन्ना जिन्हें हिंदी सिनेमा का सबसे पहले सुपरस्टार कहा जाता है। उन्होंने तकरीबन 6 दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया है। लेकिन आज हम आपको उनको लेकर एक ऐसा किस्सा बताने वाले हैं जो खुद दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने बताया था। हाल ही में आने वाले इंडियन आइडल के एपिसोड में आशा पारेख ने इस पर बात की है।

Rajesh Khanna

आशा पारेख ने राजेश खन्ना के स्टारडम पर की बात

इस शो को हर्ष लिंबाचिया ने होस्ट किया है। इस दौरान हर्ष ने आशा पारेख से सवाल किया कि आपको पहली बार इस बात का कब है एहसास हुआ कि राजेश खन्ना इतने बड़े स्टार बनेंगे? इस पर आशा पारेख ने जवाब देते हुए कहा कि "उनकी फ़िल्म एकदम से बहुत ज्यादा हिट हो गई थी और सारी लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थी।"

लड़कियां राजेश खन्ना की फोटो से कर लेती थी शादी

आशा पारेख ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "तभी मुझे एहसास हो गया था कि यह सुपरस्टार बन गए हैं। इसके लिए मैं बस यही कहना चाहती हूं कि राजेश खन्ना के पीछे जो लड़कियों के बीच में क्रश था वह मैंने सिर्फ एक और हीरो देव आनंद के लिए देखा है। उनके लिए भी लड़कियां बेहोश हो जाया करती थी। राजेश खन्ना को लेकर तो यह भी सुना गया कि लड़कियां उनकी गाड़ी पर किस करती थी और कुछ तो उनके फोटो के साथ में शादी भी कर लेती थी।"

थिएटर में घुस आई थी 200 - 300 लड़कियां

हर्ष ने आगे सवाल किया कि मैम आपने ऐसे लाइव मोमेंट्स भी देखे हुए हैं? इस पर आशा पारेख ने जवाब देते हुए एक घटना को याद किया और बताया कि "हम लोग शूट कर रहे थे और मेरे सपनों की रानी के लिए डबिंग थिएटर में गए हुए थे। वह छोटा सा थिएटर था और वहां पर 200 से 300 लड़कियां अंदर घुसी चली आई। राजेश खन्ना जी को देखकर सब बहुत ज्यादा पागल हो गई थी।"

राजेश खन्ना का करियर

अगर हम राजेश खन्ना के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने कई सालों तक इंडस्ट्री पर राज किया है और साल 2012 में उनका निधन हो गया था। उन्हें हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार भी कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में आनंद, आराधना, कटी पतंग, अमर प्रेम, हाथी मेरे साथी और सफल जैसी बेहतरीन फिल्में दी है।

राजेश खन्ना की निजी जिंदगी

राजेश खन्ना निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे और उन्होंने डिंपल कपाड़िया की साथ में शादी की थी जो शादी के समय बहुत ही ज्यादा छोटी थी। राजेश खन्ना से भी वह उम्र में बहुत छोटी थी। दोनों की दो बेटियां हुई जिनका नाम ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना है।

Read more about: rajesh khanna asha parekh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X